23.7 C
Dehradun
Tuesday, August 18, 2026


spot_img

दो विधानसभाओं में पहुंचे आप प्रभारी,कार्यक्रम में की शिरकत कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह |Postmanindia

विजय शंखनाद अभियान के तहत आज आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने धर्मपुर और डोईवाला विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से  मुलाकात की. प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया इस अभियान के तहत पहले धर्मपुर विधानसभा पहुंचे जहां जोनल इंचार्ज,संगठन मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष समेत आप प्रवक्ताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

आप प्रभारी ने इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, जनता अब बीजेपी कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है. उन्होंने कहा कि, आप पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी में लोगों के जुडने का सिलसिला लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि, उनका मकसद प्रदेश को विकास के रास्ते पर लेकर जाने का है जिसके लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहा है. उन्होंने बताया कि बूथ बूथ जाकर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत कर रही है ,ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी मजबूत होकर चुनाव लड सके.

उन्होंने प्रदेश के मौजूदा हालातों पर बीजेपी सरकार पर हमलावार होते हुए कहा कि ,बीजेपी ने जबरन प्रदेश में राजनीतिक संकट पैदा किए. संविधान के मुताबिक प्रदेश में उपचुनाव हो सकता था ,लेकिन बीजेपी ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया. उन्होंने आगे कहा कि ,बीजेपी ने पिछले कार्यकाल में भी तीन मुख्यमंत्री बदले थे और एक बार फिर उन्होंने इतिहास दोहराया है. लेकिन जनता इनका खेल समझ चुकी है जिन्हें प्रदेश के विकास से कोई लेना देना नही है. इनका मकसद सिर्फ राजनीति की मलाई खाना है.उन्होंने बताया कि मिशन विजय शंखनाद सभी विधानसभाओं में चलेगा ,जहां पार्टी का एक ही मकसद है कि ,हर हाल में अपने बूथ मजबूत करना और अपने बूथ कार्यकर्ता को इस कदर मजबूत बनाना कि वो लोगों तक  पार्टी की नीतियों को पहुंचा सके .

इसके बाद प्रभारी डोईवाला विधानसभा पहुंचे जहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. जैसे ही उनके जिंदाबाद के नारे कार्यकर्ताओं ने लगाए तो प्रभारी ने कहा कि ,नेताओं की जिंदाबाद लगानी छोड़ दो, आम आदमी जिंदाबाद करो, अपनी जिंदाबाद करो, दशकों से नेताओं की जिंदाबाद से क्या मिला, न बिजली न पानी, न अच्छे स्कूल, न अच्छे अस्पताल, नेताओं ने सिर्फ अपने घर भरे, एक का पेट भर जाता है तो दूसरा, दूसरे का पेट भरता है ,तो तीसरा मुख्यमंत्री बनता है, अब संभावना  चौथे के भी लग रही है . उन्होंने कहा अब कार्यकर्ता तैयार हो जांए ,क्योंकि अब प्रदेश में दो ही पार्टियों में सीधी टक्कर है,बीजेपी और आप में. जनता बीजेपी का खेल जान चुकी है इसलिए  अब बीजेपी अपने कृत्यों को भुगतने के लिए तैयार रहे. जिस जनता ने इन्हें पूरा मैंडेट दिया है ,वही जनता अब इन्हें अर्श से फर्श पर पहुंचाने का काम करेगी. इस दौरान दोनों ही विधानसभाओं में बूथ कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की जानकारी भी दी गई ताकि वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए कर सकें.

यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंग: शपथ से पहले, कई मंत्री-विधायक नाराज़, कौशिक के घर महत्वपूर्ण बैठक शुरू

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...

आमजन को गुणवत्तापरक उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के मुख्य सचिव ने...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान...

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया

0
देहरादून। हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) चमोली में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त 2026 की शाम पानी का रिसाव एवं भूस्खलन होने से हुए...

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में केदारनाथ धाम यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए राज्य सरकार...