22.7 C
Dehradun
Sunday, August 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड में दस्तावेजों के बिना भी बनेंगे आपके वोटर कार्ड, जानिए कैसे…!

देहरादून: विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तैयारियां सिर्फ राजनैतिक दलों द्वारा ही नहीं बल्कि आमजन व निर्वाचन आयोग द्वारा भी की जा रही हैं। वोटर कार्ड बनाने के लिए जागरुकता फैलाई जा रही है। इसी कड़ी में एक अहम बात सामने आई है। पिछले महीने आई आपदा में अगर किसी के दस्तावेज खो गए हैं तो टेंशन की बात नहीं है। आपका भी वोटर कार्ड बनाया जाएगा।

दरअसल भारत निर्वाचन आयोग की कोशिश है कि इस बार वोटिंग पहले से भी ज्यादा हो। जिसके लिए वोटर कार्ड बनाए जाने जरूरी हैं। राज्य की निर्वाचन मशीनरी को लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। बता दें कि आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त चन्द्रभूषण कुमार गुरुवार को एक दिनी दौरे पर दून पहुंचे। यहां उन्होंने हर स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया।

उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि पिछले दिनों आई आपदा में किसी नागरिक की वोटर आईडी नष्ट हो गई है तो ऐसे लोगों के लिए विशेष कैंप लगाए जाएं। जिसमें उन्हें बीएलओ के माध्यम से उन्हें फोटो आईडी फ्री दी जाएगी। साथ ही आयु प्रमाणित करने वाले अन्य दस्तावेज नष्ट होने की स्थिति में फार्म -6 के साथ माता, पिता या स्कूल द्वारा हस्ताक्षरित घोषणा पत्र भी स्वीकार्य होगा।

गौरतलब है कि आपदा में कई लोगों का सामान इधर से उधर हो गया था। ऐसे में निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष कैंप वाकई में फायदेमंद साबित होंगे। उर निर्वाचन आयुक्त ने इस दौरान ऐसे बूथ चिह्नित करने को कहा, जहां 18-19 आयु वर्ग के युवाओं-महिला वोटरों का पंजीकरण कम है। साथ ही वोटिंग फीसद को बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सौंपा तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’

0
नई दिल्ली।  कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान मैंग्रोल सौंप दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि...

भाजपा वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता और गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। नई दिल्ली...

सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष लोक अदालत के पहले दिन 400 से अधिक मामलों का...

0
नई दिल्ली। “समाधान समारोह” पहल के अंतर्गत आयोजित तीन दिन के विशेष लोक अदालत के पहले दिन सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 400 से अधिक मामलों...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें सिलिगुड़ी कॉरिडोर- चिकन नेक की...

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण...