25.2 C
Dehradun
Friday, August 14, 2026


spot_img

जेलेंस्की ने स्वीकार किया पीएम मोदी का निमंत्रण, भारत ने रूस को भी दिया शांति का संदेश

कीव/दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड दौरे के बाद यूक्रेन में राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया। जिसे जेलेंस्की ने स्वीकार किया। पीएम मोदी ने 28 महीने से अधिक समय से चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष को रोकने के लिए बातचीत पर जोर दिया। उन्हाेंने रूस को भी शांति का संदेश दिया और कहा कि दोनों देशों को साथ बैठकर बातचीत से टकराव का हल निकालना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा पर व्हाइट हाउस ने कहा कि उसे लगता है कि यह मददगार हो सकती है। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने संवाददाताओं से कहा, अगर मोदी की यूक्रेन यात्रा राष्ट्रपति जेलेंस्की के न्यायपूर्ण शांति के दृष्टिकोण के अनुरूप संघर्ष को समाप्त करने में हमारी मदद कर सकती है, तो हमें लगता है कि यह मददगार होगा।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते लिखा किभारत के एक मूल्यवान मित्र यूक्रेन की बेहद खास यात्रा की मुख्य बातें। वीडियो में उन्हाेंने यूक्रेन दौरे की झलकियां साझा कीं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मेरी भारत की यात्रा करने की योजना है। क्योंकि जब रणनीतिक साझेदारी शुरू करते हैं और कुछ बातचीत शुरू करते हैं, तो मुझे लगता है कि आपको समय बर्बाद करने और बड़े विराम लेने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि दोबारा एक साथ मिलना अच्छा रहेगा और अगर हमारी मुलाकात भारत में होगी तो मुझे खुशी होगी। मैंने भारत के बारे में बहुत कुछ पढ़ा है। मगर अफसोस है कि इस वक्त मेरे पास युद्ध के अलावा कुछ और देखने का समय नहीं है। मुझे लगता है कि देश को समझने का मतलब लोगों को समझना भी है। हमारे पक्ष में भारत की बहुत आवश्यकता है। मुझे भारत आकर खुशी होगी।
भारत पुतिन को रोक सकता है: जेलेंस्की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे को लेकर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि भारत संघर्ष रोकने में अपनी भूमिका निभाएगा। मुझे लगता है भारत ने यह पहचान लिया है कि यह सिर्फ संघर्ष नहीं बल्कि यूक्रेन के खिलाफ एक आदमी का असली युद्ध है। उसका नाम पुतिन है। भारत एक बड़ा देश है और उसका बड़ा प्रभाव है। भारत पुतिन को रोक सकता है और उनकी अर्थव्यवस्था को रोक सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने विजयवाड़ा और वाराणसी के बीच सीधी...

0
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने आज विजयवाड़ा और वाराणसी के बीच सीधी हवाई सेवा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि...

केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह विशाखापत्तनम में विश्व हाथी दिवस-2026 के राष्ट्रीय समारोह में...

0
नई दिल्ली। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा है कि देश में हाथियों के संरक्षण के लिए 33 हाथी...

12 विधेयकों के पारित होने के बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्‍थगित कर दी गई है। पिछले महीने की 20 तारीख से शुरू...

मुख्यमंत्री पहुंचे आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, टीएचडीसी टनल हादसे पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर रात्रि मायापुर (पीपलकोटी), चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की...

चमोली में निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन, कई मजदूर अंदर फंसे, 13 को निकाला

0
देहरादून। चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान...