पुणे: पुणे में जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला एरंडवाने क्षेत्र में सामने आया था। यहां 46 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद डॉक्टर की 15 वर्षीय बेटी भी पॉजिटिव पाई गई थी।
पुणे शहर में जीका वायरस के छह मामले सामने आए हैं। इनमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। वहीं, एहतियात के तौर पर यह मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए फॉगिंग और धूम्रीकरण जैसे उपाय कर रहा है।
स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला एरंडवाने क्षेत्र में 46 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सामने आया था। उसके बाद डॉक्टर की 15 वर्षीय बेटी भी पॉजिटिव पाई गई थी। इन दोनों के अलावा, मुंडवा के रहने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति और 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
चार मामले सामने आने के बाद एरंडवाने क्षेत्र की एक 28 वर्षीय गर्भवती महिला में जीका वायरस संक्रमण का पता चला। उसकी रिपोर्ट शुक्रवार को सकारात्मक आई। वहीं, 12 सप्ताह की गर्भवती महिला की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। हालांकि, दोनों महिलाओं की स्थिति सामान्य है।
जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस भ्रूण में माइक्रोसेफली (ऐसी स्थिति जिसमें मस्तिष्क के असामान्य विकास के कारण सिर काफी छोटा हो जाता है) का कारण बन सकता है। संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, जिसे डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण फैलाने के लिए भी जाना जाता है। इस वायरस की पहचान सबसे पहले 1947 में युगांडा में हुई थी।
पुणे में पैर पसार रहा जीका वायरस, अब तक मिले छह मामलों में दो गर्भवती महिलाएं भी
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















