32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि मृतकों में 13 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, मृतकों की सूची साझा करते हुए कहा कि ये नाम वियतनामी अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। दूतावास के अनुसार, मृतकों में से 10 तमिलनाडु से, तीन आंध्र प्रदेश से और दो केरल से थे।

नाव में 32 भारतीय पर्यटकों, तीन चालक दल के सदस्यों और एक परिचारक सहित कुल 36 लोग सवार थे। 17 यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों सहित 21 लोगों को बचा लिया गया और अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दो जीवित बचे लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें गहन चिकित्सा देखभाल दी जा रही है।

हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि खोज और बचाव अभियान जारी है । कुछ घंटे पहले हुई इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, प्रभावित परिवारों को जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय दूतावास में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यहां, +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 नंबरों से संपर्क किया जा सकता है।

दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हनोई में भी एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और यहां +84 91 308 9165 नंबर से संपर्क किया जा सकता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम में नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

राष्‍ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

उपराष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति और साहस प्रदान करने की कामना की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्री मोदी ने कहा कि वियतनाम में भारतीय दूतावास तथा वाणिज्य दूतावास हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं और वियतनामी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...