मुंबई। मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में 13 मई को तेज आंधी से होर्डिंग गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 17 हो गई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि होर्डिंग गिरने की घटना में घायल हुए राजू सोनावणे (52) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले होर्डिंग गिरने की इस घटना में अधिकारियों ने एटीसी के एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (जीएम) और उनकी पत्नी समेत 16 लोगों को मृत घोषित कर दिया था। इस घटना में 75 लोग घायल भी हुए थे।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना के एक दिन बाद घायलों को इलाज के लिए केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घाटकोपर के छेड़ानगर क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर विशाल आकार का अवैध होर्डिंग लगाने वाली विज्ञापन कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया था। उसे अदालत ने 26 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
मुंबई अपराध शाखा ने इसकी जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है। एसआइटी ने जांच भी शुरू कर दी है। एसआइटी ने मुख्य आरोपित भावेश भिंडे के आवास की जांच की है। उसने वहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं। विभिन्न बैंकों में उसके सात खातों का पता चला है।
पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इस बात की जांच की जा रही है कि ¨भडे को होर्डिंग का ठेका कैसे मिला और उसने इससे कितना कमाया। एसआइटी ने भावेश ¨भडे की कंपनी के कुछ अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए हैं।
मुंबई होर्डिंग हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई
Latest Articles
ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...
उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक...
उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान
देहरादून। खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा...
















