दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर हुए कथित हमले और बदसलूकी मामले पर सीएम अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। न्याय होना चाहिए। सीएम केजरीवाल ने कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है और उनकी टिप्पणी से कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। इस मामले के दो पक्ष हैं। बता दें कि स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि 13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर गईं थीं। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को जानकारी दी कि वे यहां सीएम से मिलने के लिए आई हैं। मुझे बताया गया कि वह (सीएम) घर में मौजूद हैं और मुझे ड्राइंग रूम में इंतजार करने के लिए कहा है। मैं ड्राइंग रूम में गई और सोफे पर बैठ गई और उनके मिलने का इंतजार किया।
मुझे पता चला की सीएम मिलने के लिए आ रहे हैं। लेकिन अचानक पीए बिभव कुमार कमरे में घुस आए। उन्होंने बिना किसी उकसावे के चिल्लाना शुरू कर दिया। मुझे गालियां भी दीं। मैं स्तब्ध रह गई। इतना ही नहीं मुझे थप्पड़ मारना शुरू कर दिए। जब मैं लगातार चिल्लाती रही तो मुझे कम से कम सात से आठ बार थप्पड़ मारे। मैं वहां मदद के लिए भी चिल्लाई थी। इसके बाद भी उनके साथ बदसलूकी की गई। स्वाति ने एफआईआर में भी इन बातों का जिक्र किया है।
इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वाति मामली पर हुए कथित हमले के मामले पर कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की गिरफ्तारी के विवाद में पड़ने से इनकार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब कानून प्रभावी होगा तो लोगों में डर होगा। इसलिए कानून को काम करना चाहिए।
सीएम आवास पर हुई घटना पर अरविंद केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मामले की निष्पक्ष जांच हो
Latest Articles
ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...
उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक...
उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान
देहरादून। खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा...
















