24.7 C
Dehradun
Saturday, August 15, 2026


spot_img

उत्तराखंड में आज कोरोना के 177 नए मामले, 03 मरीज़ों की मौत |Postmanindia

उत्तराखंड में कोविड कर्फ़्यू को एक महीने से ज़्यादा का समय हो गया है, ऐसे में संक्रमण काफी कम हो गया है. प्रदेश में कोरोना मरीज़ों का आँकड़ा एक हज़ार से कम आ गया है. प्रदेश में आज कोरोना के 177 मामले सामने आए हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि प्रदेश में रिकवरी रेट 95.52 प्रतिशत तक आ गया हैं. प्रदेश में आज 03 लोगो की कोरोना से मौत हुई है. प्रदेश भर में आज 25 हज़ार कोविड सेम्पल की जाँच की गई. अब उत्तराखंड में कोरोना के एक्टिव मरीजों की अब सँख्या 2101 हो गई है. प्रदेश में अब तक कोविड मरीज़ों की मौत का आँकड़ा 7316 हो गया है. राज्य में अबतक कुल 340255 लोग कोरोना से पॉजीटिव आ चुके हैं. प्रदेश में आज 234 मरीज कोविड से रिकवरी कर चुके हैं.

जिलेवार पोज़िटिव आंकड़े

  • अल्मोड़ा जिले से 02
  • बागेश्वर जिले से 03
  • चमोली जिले से 03
  • चंपावत जिले से 05
  • देहरादून जिले से 37
  • हरिद्वार जिले से 56
  • नैनीताल जिले से 25
  • पौड़ी गढ़वाल से 04
  • पिथौरागढ़ से 09
  • रुद्रप्रयाग से 05
  • टिहरी गढ़वाल से 11
  • उधम सिंह नगर से 08
  • उत्तरकाशी से 09

यह भी पढ़ें: प्रदेश के शिक्षा मंत्री 15 दिन करेंगे उत्तराखंड भ्रमण, सभी 13 जिलों का करेंगे दौरा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...

स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण...

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग: विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली।  भारत ने फिर दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उसका अभिन्न अंग हैं। नई दिल्‍ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने...

ओडिशा में लगातार मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर

0
नई दिल्ली। ओडिशा में लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण राज्‍य के उत्तरी जिलों में बाढ़ आने से लाखों लोग विस्थापित हो गए...