35.2 C
Dehradun
Saturday, May 23, 2026


spot_img

गेमिंग जोन में आग लगने से 24 लोगों की मौत

राजकोट। गुजरात के राजकोट में TRP गेम जोन में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिशें शुरू की। इस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इस बारे में राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने बताया कि दोपहर में टीआरपी गेमिंग जोन में आग लग गई थी। बचाव कार्य जारी है। फिलहाल आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हम यथासंभव अधिक से अधिक शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक, लगभग 24 शव बरामद किए गए हैं और उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस गेमिंग जोन का स्वामित्व युवराज सिंह सोलंकी नामक व्यक्ति के पास है। इस बारे में लापरवाही के लिए मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही मौतों के संबंध में बचाव अभियान के बाद जांच शुरू की जाएगी।
राजकोट नगर निगम आयुक्त आनंद पटेल ने कहा कि घटनास्थल पर गर्मी की छुट्टियों के कारण बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद थे। मृतकों और घायलों की सही संख्या बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही पता चलेगा। वहीं, सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का किया सफल परीक्षण

0
नई दिल्ली। ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से आज छोटी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-वन का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने...

भारत और साइप्रस आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त बल स्थापित करने पर सहमत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और साइप्रस के राष्‍ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने सीमा पार से आतंकवाद सहित हर प्रकार के आतंकवाद से निपटने की...

सरकार बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ सभी सीमाओं को अभेद्य बनाने के लिए स्मार्ट...

0
नई दिल्ली। सरकार स्‍मार्ट बॉर्डर परियोजना लागू करेगी तथा बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान से लगी पूरी सीमा को अभेद्य बनाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीबीआई ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो ने नीट-यूजी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीषा संजय...

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

0
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने टी-ऑफ कर 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टर्नामें का शुभारम्भ किया। शुक्रवार को यहां लोक भवन गोल्फ...