16 C
Dehradun
Friday, January 23, 2026


spot_img

बरेली से नशा लाकर बेचने वाले गिरोह के मुखिया सहित 7 गिरफ्तार |Postmanindia

अर्जुन सिंह भण्डारी

विकासनगर-: बीते दिनों थाना विकासनगर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र से पकड़े गए अवैध स्मैक तस्करों से पूछताछ में लगातार गिरफ्तारियों के बाद कल देर रात चलाई गई सघन चेकिंग अभियान में जनपद में नशा सप्लाई करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया. बरेली से लाये जाने वाले अवैध स्मैक में पुलिस ने सरगना सहित कुल7 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.पकड़े गए सभी आरोपी जनपद बरेली के हाफिजगंज के रहने वाले है.

जानकारी के अनुसार थाना विकासनगर पुलिस टीम द्वारा 13 जून को जीवनगढ़ निवासी शमशीदा को 6 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक बेचकर कमाए 16000 नकदी के साथ गिरफ्तार किया था. शमशीदा द्वारा पुलिस पूछताछ मे उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर के बादशाही बाग निवासी एहसान द्वारा उसे स्मैक लाकर देने की जा जानकारी दी थी.जिसपर पुलिस टीम द्वारा एहसान की गिरफ्तारी को भी प्लानिंग कर उसके साथ शुभम को 11.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 14 जून को गिरफ्तार किया . पकड़े गए दोनो अभियुक्तों द्वारा उनसे भी बड़े नशे कारोबारियों की जानकारी दी जिनके द्वारा उन्हें बरेली से स्मैक लाकर  दी जाती थी. जिसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी रखते हुए बरेली निवासी शेखर को 55 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 19 जून को गिरफ्तार करने में सफलता पायी थी.

गिरफ्तार शेखर द्वारा पूछताछ में उसको वह स्मैक उपलब्ध करवाने वाले मुख्य आरोपियों (1)मोनीश(25) पुत्र मेहरउद्दीन निवासी विजामाऊ थाना हाफिजगंज जिला बरेली ,(2)वकील अहमद(23) पुत्र खलील अहमद निवासी तीलियापुर थाना फतेहगंज जिला बरेली,व(3) मोहम्मद अनीस(26)मोहम्मद शहीद निवासी मैसपुर थाना सीबीगंज जिला बरेली के विषय मे बताया.जिसपर पुलिस टीम द्वारा नशे के इस पूरे तंत्र को तोड़ने के प्रयास में कल देर अभियुक्त मोहनीस, वकील अहमद, मोहम्मद अनीस को उनकी मारुति 800 संख्या UP 32- CR- 6477 कार में 200 अवैध स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के पास से बरामद स्मैक की बाजार में कुल कीमत 20 लाख रुपये है.

इस संपूर्ण कार्यवाही में अब तक विकास नगर पुलिस द्वारा इस गिरोह के 07 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 272.5 0 ग्राम अवैध स्मैक व  स्मैक बेचकर एकत्र किए गए ₹31500 बरामद किये गये है. पुलिस द्वारा अभियुक्तों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला डेज कर न्यायालय नमे पेश किये जाने की कार्यवाही की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सीएम तीरथ ने की सिटी बस की सवारी, इलेक्ट्रिक बसों का लिया जायजा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पारिवारिक जानकारी के साथ देने होंगे इन 33 सवालों के जवाब, MEA ने जनगणना...

0
नई दिल्ली। देश में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा। पहले चरण में घरों की सूची...

‘वैश्विक स्थिरता के लिए भारत-ईयू का साथ जरूरी’: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

0
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के मजबूत रिश्ते वैश्विक अर्थव्यवस्था के जोखिम कम कर सकते हैं।...

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर, पुणे एयरपोर्ट...

0
पुणे: देश के अंदर फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा...

जम्मू में सेना की गाड़ी 400-फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवानों की जान...

0
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें 10 जवानों की मौत हो...

बिना नक्शा मंजूरी निर्माणों पर सीलिंग, अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर एक्शन

0
देहरादून: मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई...