33.1 C
Dehradun
Tuesday, July 14, 2026


spot_img

हरक सिंह का बड़ा प्रयास, पहाड़ से लेकर मैदान तक भिजवाए 250 ऑक्सीजन सिलेंडर |Postmanindia

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के प्रयासों से उत्तराखंड राज्य में 250 ऑक्सीजन सिलेंडर आ गए हैं. इसके अलवा गुजरात से 250 ऑक्सीजन सिलेंडर और आने हैं. इन ढाई सौ ऑक्सीजन सिलेंडर में से 100 ऑक्सीजन सिलेंडर सहसपुर स्थित निजी अस्पताल में भेजा जाएगा. हालांकि इस निजी अस्पताल को भी कोविड-19 केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया है. जिसमें 100 बेड उपलब्ध कराए गए हैं.इसके अतिरिक्त 60 ऑक्सीजन सिलेंडर को कोटद्वार, 20 ऑक्सीजन सिलेंडर को पौड़ी, 40 ऑक्सीजन सिलेंडर को बेस चिकित्सालय श्रीनगर के साथ ही 30 ऑक्सीजन सिलेंडर को माधव आश्रम चिकित्सालय रुद्रप्रयाग को भेजा जा रहा है.

वही कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि इस समय राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है कि राज्य मैं ऑक्सीजन की आपूर्ति किया जाए, इसके लिए अपने अपने स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं. इसके लिए रायपुर विधायक की मदद से गुजरात से 500 सिलेंडर मंगाए गए हैं. जिसका एडवांस भुगतान भी कर दिया गया है. हालांकि, अभी फिलहाल 250 ऑक्सीजन सिलेंडर देहरादून पहुंच गया है. साथ ही के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि ढाई सौ ऑक्सीजन सिलेंडर की अगली खेप आने के बाद अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर को जरूरत के हिसाब से भिजवाया जाएगा. यही नहीं कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्हें पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ऐसे में उन्हें सिर्फ पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले के लिए काम नहीं करना है बल्कि पूरे प्रदेश के लिए काम करना है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पहुँची 1 लाख 22 हज़ार वैक्सीन की नई खेप, जारी रहेगा टीकाकरण

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र को निर्देश, वायुयान नियमों को 2 सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के अंतर्गत बनाए गए नियमों को दो सप्ताह के भीतर रिकॉर्ड पर...

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की OMR शीट जारी

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी –एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2026 की पुनः परीक्षा के लिए ओएमआर शीट...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के तहत नलकूप निर्माण, सीवरेज लाईन बिछाये जाने तथा आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध...

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए 451.63 करोड़ की विशेष सहायता...

0
देहरादून। उत्तराखंड को आधारभूत अवसंरचना एवं पूंजीगत विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान की है। भारत...

प्रदेश में स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर स्थापित करने के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में साइबर क्राइम को लेकर सचिव गृह एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस...