23.4 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

उत्तराखंड पहुँची 1 लाख 22 हज़ार वैक्सीन की नई खेप, जारी रहेगा टीकाकरण |Postmanindia

उत्तराखंड में पिछले दो दिन से कोविड वैक्सीनेशन में आ रही दिक्कत अब दूर हो गई है. प्रदेश में शनिवार को वैक्सीन की एक लाख 22 हजार डोज की खेप दिल्ली से उत्तराखंड पहुंच चुकी है. कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ देशभर में टीकाकरण महाअभियान जारी है. उत्तराखंड में भी तीसरे चरण में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण शुरू हो चुका है, मगर प्रदेश के सभी जिलों में वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण अभियान में तेजी नहीं आ पा रही हैं. कई जगह वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण टीकाकरण नहीं हो पा रहा है. ऐसे में शनिवार शाम उत्तराखंड में टीकाकरण को लेकर अच्छी खबर आई. इंडिगो के विमान से देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर कोविड वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीन की एक लाख 22000 डोज दिल्ली से यहां पहुंची है.

देहरादून एयरपोर्ट प्रशासन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. बताया गया कि यह वैक्सीन देहरादून हवाई अड्डा टीम की ओर से निदेशालय एमएचएफडब्ल्यू, उत्तराखंड के अधिकारियों को सौंप दी गई है. निदेशालय द्वारा यह व्यक्ति विभिन्न जनपदों को भेजी जाएगी। फिलहाल, कोविड वैक्सीन की एक लाख 22 हजार टीकों की खेप मिलने से उत्तराखंड में वैक्सीनेशन में कुछ हद तक तेजी आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बढ़ेगा कोविड कर्फ़्यू! कल होगी महत्वपूर्ण बैठक

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...