उत्तराखंड में राज्य सरकार की तरफ से कोरोना की रोकथाम के लिए 18 मई तक के लिए कर्फ्यू लगाया गया है लेकिन संभावित आंकड़ों में कमी ना आने के कारण अब इस कृत्य को 25 मई तक बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. सरकार में शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल की मानें तो 25 मई तक कर्फ्यू को बढ़ाने पर विचार हो रहा है इसके लिए 17 तारीख को मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की जाएगी और उसके बाद 25 मई तक कर्फ्यू को बढ़ाया जाएगा. आपको बता दें कि प्रदेश में नए संक्रमण के मामलों में बेहद कम कमी आंकी गई है, यह स्थिति भी तब है जब प्रदेश में कोरोना जांच के लिए बेहद कम सैंपल भेजे जा रहे हैं. आंकड़े बताते हैं कि इस हफ्ते पिछले हफ्तों की तुलना में कम सैंपलिंग की गई है. शनिवार को भी राज्य में जांच के लिए कम सैंपल भेजे गए थे. इसके बावजूद 5000 से ज्यादा नए संक्रमण के मामले आए थे और 197 मरीजों की मौत हो गई थी. कर्फ्यू के बाद भी स्थिति या न सुधरने के कारण सरकार एक हफ्ता कोविड कर्फ्यू को बढ़ाने जा रही है.
उत्तराखंड में बढ़ेगा कोविड कर्फ़्यू! कल होगी महत्वपूर्ण बैठक |Postmanindia
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















