29.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

केदारनाथ धाम पहुची बाबा केदार की डोली, विधि विधान से बह्म-मुहूर्त में खुलेंगे कपाट |Postmanindia

शनिवार दोपहर केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली अपने धाम पहुंच गई हैं. डोली के साथ 28 लोगों का दल भी धाम में पहुंचा है. साथ ही बाबा केदार की डोली के अपने धाम केदारनाथ प्रस्थान के दौरान सीमित लोगों के अलावा अन्य के प्रवेश पर 50 मीटर के दायरे में प्रतिबंध है. केदारनाथ के लिए प्रशासन द्वारा देवस्थानम बोर्ड के 14 अधिकारी/कर्मचारी व 14 हक-हकूकधारियों को अनुमति दी गई है. केंद्वर और राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सभी धार्मिक गतिविधियों का संपादन किया जाएगा. धार्मिक आस्था के साथ कोरोना से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं. देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि कपाटोद्घाटन के बाद पूरे यात्राकाल में 20-20 कर्मचारी केदारनाथ में रोटेशन के तहत ड्यूटी देंगे. बताया कि कोरोना के चलते यात्रा स्थगित होने के कारण धाम में प्रतिदिन इन कर्मियों के द्वारा पूजा-अर्चना की व्यवस्था की जाएगी. देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: बीते 24 घटें में 197 मरीज़ों की मौत, 5654 नए मामले

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...