24.1 C
Dehradun
Monday, July 20, 2026


spot_img

कोविड काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए सीएम तीरथ ने शुरू की वात्सल्य योजना |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की घोषणा की है. यह योजना उन अनाथ बच्चों के लिए है, जिन्होंने कोविड -19 के संक्रमण से अपने माता – पिता को खोया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि  राज्य के ऐसे अनाथ बच्चों की आयु 21 वर्ष होने तक उनके भरण पोषण, शिक्षा एवं रोजगार के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी. ऐसे बच्चों को प्रतिमाह 3000 रुपए भरण- पोषण भत्ता दिया जाएगा. इन अनाथ बच्चों की  पैतृक संपत्ति के लिए  नियम बनाए जायेंगे कि,  उनके वयस्क होने तक उनकी  पैतृक संपत्ति को बेचने का अधिकार किसी को नहीं होगा. यह जिम्मेदारी संबंधित जिले के जिलाधिकारी की होगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु कोविड -19 संक्रमण के कारण हुई है उन बच्चों को राज्य सरकार की सरकारी नौकरियों में 05 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जायेगा.साथ ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में ऐसे बच्चों को भी प्रतिमाह 3000 रुपए का भरण -पोषण भत्ता दिया जायेगा. जिनके परिवार में कमाने वाला एकमात्र मुखिया था और जिनकी मृत्यु कोविड -19 संक्रमण से हुई हो.

यह भी पढ़ें: दो दिन के कुमाऊँ दौरे पर सीएम, तीन जिलों का करेंगे निरीक्षण

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से मॉनसून सत्र के सुचारू संचालन में...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से आग्रह किया है कि वे संसद के आगामी मॉनसून सत्र की कार्यवाही सुचारू...

भारतीय वायु सेना रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स के डार्विन बेस पर शुरू करेगी ‘एक्सरसाइज़...

0
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना कल रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स के डार्विन बेस पर ‘एक्सरसाइज़ पिच ब्लैक 2026’ शुरू करेगी। कल से 7 अगस्त...

अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से गुवाहाटी के लिए जल्द शुरू होगी...

0
नई दिल्ली। अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से भारत के 22 शहर अगस्‍त महीने से सीधी उड़ान से जुड़ जायेंगे। अभी 17...

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत 12 पायलट परियोजनाओं को मंजूरी मिली

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत, परिवहन क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 12 पायलट परियोजनाओं को...

देहरादून में संतला देवी मंदिर के पास नदी के बीच टापू पर फंसे सात...

0
देहरादून। देहरादून में कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतला देवी मंदिर क्षेत्र के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के...