25.5 C
Dehradun
Tuesday, August 18, 2026


spot_img

चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबूगाहट, पार्टी नेताओं का जल्द दिल्ली दौरा |Postmanindia

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय पास आ रहा है वैसे ही विपक्षी दल कांग्रेस भी चुनावी मोड़ में नज़र आ रही है. पार्टी हाई कमान ने जहां उत्तराखंड में झारखंड की पहली बार की विधायक को सह प्रभारी बनाकर भेजा है वही क्या उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है. पार्टी सूत्रों की माने तो हाई कमान चुनाव से पहले लगभग 12 राज्यों में प्रदेश इकाई को बदलने जा रही है. उत्तराखंड में समीकरण क्या होंगे इसको लेकर अभी तक कोई पुख्ता बात सामने नहीं आई है. हालांकि इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के दिल्ली दौरे पर जल्द जाने की भी संभावना है वही माना जा रहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी दिल्ली जा सकते हैं.

कांग्रेस पार्टी के हरीश रावत गुट के कुछ पूर्व मंत्री और विधायकों का मानना है कि पार्टी आलाकमान चुनावों से पहले हरीश रावत को उत्तराखंड में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है जिसमें चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी हो सकती है लेकिन अभी इसको लेकर कोई संकेत नहीं मिल पाए हैं. माना जा रहा है कि हरीश रावत को पंजाब के प्रदेश प्रभारी से हटाए जाने की संभावना है और उनकी जगह मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे नेता को प्रभार मिल सकता है साफ है राजनीतिक हलकों में यह बातें तैर रही हैं कि हरीश रावत को अगर उत्तराखंड में कुछ बड़ी जिम्मेदारी मिलती है उसके बाद ही उन्हें प्रभारी पद से अलग किया जा सकता है. बहरहाल पार्टी नेताओं का दिल्ली दौरा आने वाले दिनों में बहुत कुछ तस्वीर स्पष्ट कर देगा.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की फ़िल्म में छोलिया नृत्य ना होता तो दम तोड़ जाती ये सूपर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को यूएन...

0
नई दिल्ली।  दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित यूएन...

कतर में रहने वाले भारतीयों के लिए UPI के माध्यम से घर पैसे भेजने...

0
नई दिल्ली। यूपीआई से संचालित पोस्ट्रांसफर पर आधारित कतर से भारत में धन भेजने की सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के माध्‍यम...

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने परीक्षा सुधारों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

0
नई दिल्ली।  शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए के महानिदेशक और अन्य...

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 नये प्रस्तावों को मंजूरी दी

0
नई दिल्ली। सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 और आवेदनों को मंजूरी दी है। करीब 7,900 करोड़ रुपये से अधिक के...

अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान...