25.7 C
Dehradun
Thursday, July 23, 2026


spot_img

किसान के बेटे ने बढ़ाया केदारघाटी का मान, सेना में सिपाही से बना अफसर |Postmanindia

ज़िंदगी में कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो कोई भी राह मुश्किल नहीं है. इंडियन मिलिट्री एकेडमी में पासिंग आउट परेड में अंतिम पग पार करने के बाद 341 युवा अफसरों की टोली भारतीय सेना का अभिन्न हिस्सा बन गई. उत्तराखंड से भी आज 37 जांबाज इसमें शामिल हैं, इसी बीच जनपद रुद्रप्रयाग के केदारघाटी के एक छोटे से ग्राम रेल(फाटा) के एक साधारण किसान धीर सिंह तिन्दोरी जी एवं सावित्री देवी जी के सुपुत्र सचिन तिन्दोरी आज भारतीय सैन्य अकादमी(IMA) देहरादून से बतौर लेफ्टिनेंट भारतीय सेना में शामिल हो गए हैं.

एक सामान्य से पृष्ठभूमि के साथ विकट और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद सचिन तिन्दोरी ने आज भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जैसे प्रतिष्ठित पद को हासिल किया है. साल 2013 में सचिन ने बतौर सिपाही गढ़वाल रायफल ज़्वाइन किया था. साल 2018 में SSB पास यह कमीशन हो गए. जिसके बाद तीन साल IMA में ट्रेनिंग की. सचिन के भाई बताते हैं कि सचिन का बचपन से ही भारतीय सेना अफ़सर बनने का सपना था.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज कोरोना के 463 मामले, रिकवरी रेट पहुँचा 94 फीसदी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की

0
देहरादून। प्रदेश के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर...

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर...

नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...

नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...