35.2 C
Dehradun
Sunday, April 26, 2026


spot_img

केजरीवाल की उत्तराखंड के लिए 4 बड़ी गारंटी, नेताओं को पार्टी में आने का भी न्योता | Postmanindia

उत्तराखंड में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज देहरादून पंहुचकर बड़े ऐलान किए हैं. केजरीवाल ने उत्तराखंड के रहने वाले लोगों के साथ विजली को लेकर चार वादे किए हैं. जिनमें केजरीवाल का दावा है कि प्रत्येक परिवार को उत्तराखंड में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी. पुराने बिल माफ किए जाएंगे, बिजली कटौती किसी प्रकार नही किया जाएगा. उत्तराखंड के किसानों को खेती की बिजली मुफ्त दी जाएगी. केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनने के बाद पहली कलम से ये निर्णय लिया जाएगा. इसके साथ ही केजरीवाल ने सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष में बैठी कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी कांग्रेस सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी तक ही सीमित है और आपस में बारी बारी से सत्ता में आती है. वहीं अरविंद केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर उनकी सरकार काम करेगी. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया आम आदमी पार्टी न तो प्रदेश अगले पांच साल तक कोई टैक्स बढाएगी और ना ही कोई अतरिक्त भार राज्य की जनता पर डालेगी.

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों के साफ छवि वाले नेताओं को पार्टी में आने का न्यौता भी दिया है. केजरीवाल का कहना है कि जो भी साफ छवि के नेता पुरानी पार्टियों में कुठिंथ और सफोकेट महसूस कर रहे हैं उनके लिए आम आदमी पार्टी के दरवाजे खुले हैं. केजरीवाल का कहना है कि उत्तराखंड में आप नई राजनीति की शुरुआत करने जा रही है. इस राजनैतिक मुद्दों से प्रदेश की जनता का भला होगा. केजरीवाल ने कहा कि अगले महीने वे दिल्ली से फिर देहरादून आएंगे और नए मुद्दे के साथ ऐलान करेंगे. केजरीवाल के इस ऐलान से प्रदेश में नई बहस शुरु हो गई है. एक ओर गुड गर्वनेंस की मांग कर रही जनता उत्तराखंड के वर्तमान हालातों को लेकर मंथन कर रही है वहीं दूसरी ओर आने वाले चुनावों में इन सब वादों के बारे में भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से चर्चा शुरु हो गई है.

ये भी पढ़ें: भ्रष्टाचार का आरोपी अफसर सस्पेंड, सीएम धामी के आदेश पर कारवाई

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत में विकसित हुए उन्नत बख्तरबंद प्लेटफॉर्म; युद्धपोत परियोजना से जुड़ा हाइड्रोडायनामिक परीक्षण पूरा

0
नई दिल्ली:डीआरडीओ ने अहिल्यानगर में सेना के लिए दो उन्नत स्वदेशी बख्तरबंद प्लेटफॉर्म लॉन्च किए और नौसेना के युद्धपोत का सफल हाइड्रोडायनामिक परीक्षण पूरा...

उद्योग संवर्धन विभाग ने 10,000 करोड़ रुपये के स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0...

0
नई दिल्ली। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्‍यापार विभाग ने दस हजार करोड़ रुपए के स्‍टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स- 2.0 के लिए संचालन दिशा-निर्देश...

मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले दो दिनों तक लू चलने की चेतावनी...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और...

अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त

0
नई दिल्ली। अर्थशास्‍त्री अशोक कुमार लाहिडी को नीति आयोग का उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। वे वर्तमान उपाध्‍यक्ष सुमन के० बेरी का स्‍थान लेंगे।...

सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में इस...