22.2 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से मिले सीएम धामी, पिथौरागढ़ हवाई सेवा को लेकर जल्द मिलेगी अच्छी खबर |Postmanindia

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के तीसरे दिन सिविल एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड राज्य में हवाई सेवाओं के सुदृढीकरण से संबंधित विषयों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में स्थित एयरस्ट्रिप को हवाई सेवाओं की दृष्टि से अधिक व्यवहार्य बनाये जाने के लिए सर्वे हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को हस्तगत किये जाने तथा क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत पिथौरागढ़ से हवाई सेवा हेतु की गयी निविदा प्रक्रिया के उपरांत हवाई सेवा के सुचारू संचालन के लिये सबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को पूर्व में लिये गये सैद्धांतिक निर्णयों से अवगत कराते हुए बताया कि भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत पूर्व स्वीकृत मार्ग को पाइन्ट टू पाइन्ट करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गयी थी.

साथ ही क्षेत्रीय सम्पर्क योजना में उत्तराखण्ड राज्य में संचालित की जाने वाली हैलीकॉप्टर सेवा के लिये सिंगल इंजन हैलीकॉप्टर की अनुमन्यता प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया था. क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा पवन हंस लि० को सप्ताह में तीन फ्लाईट स्वीकृत हैं. यह सैद्धांतिक सहमति हुई थी कि पवन हंस लि० द्वारा सप्ताह के अन्य दिनों में भी कुमाऊँ क्षेत्र में हवाई सेवाएं प्रदान किये जाने के विषय पर विचार किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने उक्त सभी सैद्धान्तिक निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु संबंधित को यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करने का का भी केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया. इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: केजरीवाल की उत्तराखंड के लिए 4 बड़ी गारंटी, नेताओं को पार्टी में आने का भी न्योता

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...