30.2 C
Dehradun
Thursday, September 10, 2026


spot_img

शराब पीने के दौरान विवाद में आरोपी ने की थी राजमिस्त्री की हत्या |Postmanindia

अर्जुन सिंह भण्डारी

कोतवाली कैंट क्षेत्र के मित्रलोक कॉलोनी समीप स्थित चोरखाला में शुक्रवार देर रात एक राजमिस्त्री की हत्या होने के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त को कल कैंट क्षेत्र के डाकरा बाजार से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने राजमिस्त्री के साथ शराब पीने के दौरान हुए विवाद में राजमिस्त्री की हत्या कर दी थी. जानकारी के अनुसार थाना कैंट मित्रलोक कॉलोनी,चोरखाला निवासी रघवीर पटवाल के घर मे राजमिस्त्री अनिल निवासी ग्राम फुलवरिया बरौनी जिला बैगुसराय बिहार अपनी पत्नी पिंकी व पुत्र कन्हैया के साथ किराए पर रहते थे. बीती शुक्रवार को मृतक राजमस्त्री अनिल की पत्नी जब रात 8 बजे नवीन फर्नीचर वालों के यहाँ से काम करके घर लौटी तो उसके द्वारा उनके कमरे की बत्ती बंद देखी गयी व गेट के बाहर से कुंडी लगी हुई देखी जिसपर उनके द्वारा अंदर जाने पर उसके पति को खून से सना हुआ देख वह बेहोश हो गयी. आसपास के लोगों द्वारा कोतवाली कैंट में घटना की सूचना दी गयी. पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि जिनकी हत्या हुई है उसका नाम अनिल है व वह राजमिस्त्री का कार्य करता है. मामले में पूछताछ करने पर मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र ने घटना के बाद बताया था कि उसका पति अनिल सिह किसी शिवा उर्फ शिबू कुमार के साथ शराब पी रहा था. घटना के बाद से ही किसी ने शिवा को नही देखा था.

वरिष्ठ उ0नि0 सुनील नेगी द्वारा मामले में जांच के दौरान घटना स्थल के आसपास की दुकानों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए  व सभी मुखबिरों को अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय किया गया. पुलिस टीम द्वारा सादे वस्त्रों में अलग अलग टीम में अभियुक्त की गिरफ्तारी को भी चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमे पुलिस टीम को कल डाकरा बाजार के घराट के पास से शिबु कुमार पुत्र अशोक शांह नि0 भदास दक्षिणी वार्ड न0 14 भदास खगड़िया बिहार घ्याल निवासी मित्र लोक कालोनी कैन्ट देहरादून को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि घटना वाले दिन मृतक अनिल व शिवा साथ मे शराब पी रहे थे. इन दौरान दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद शिवा ने चाकू से अनिल के गले पर वार कर दिया. एसपी सिटी के अनुसार अभियुक्त शिवा  अनिल की हत्या करने के बाद डाकरा में मजदूरी कर रहा था.अभियुक्त द्वारा हत्या में प्रयुक्त चाकू को घराट के पास खाली प्लाट की पीछे वाली बाउन्ड्री वाँल के नीचे ओट में छिपाया गया था जिसे पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: सीएम ने सुनी MBBS इन्टर्न की गुहार, स्टाईपेंड में ढाई गुना की वृद्धि के आदेश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...