24.6 C
Dehradun
Thursday, August 13, 2026


spot_img

रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी में समाई कार, चालक की मौत

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही रुद्रप्रयाग में एक ऑल्टो कार मंदाकिनी नदी में समा गई। घटना आज रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि इलाके की है, जानकारी के मुताबिक अगस्त्यमुनि के गंगानगर में गुरुवार की सुबह 7.30 बजे एक कार मंदाकिनी नदी में समा गई। बताया गया कि चालक कार बैक कर रहा था और तभी कार नदी में गिर गई। कार चालक ने सीट बेल्ट भी लगाई हुई थी।

मामले की सूचना मिलते ही तत्काल SDRF टीम प्रभारी, निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी अपनी टीम के साथ रेस्कोक्यू ओपरेशन में जुट गए। सूचना मिलने के कुछ ही पलों में SDRF टीम मय उपकरण तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जहां आल्टो कार नदी में देखी गयी। करीब दो घंटे की मशक्ककत के बाद कार सवार, किशोरी लाल उम्र 62 पुत्र भूपति लाल, निवासी गंगानगर अगस्तमुनि के शव को बाहर निकाला गया। SDRF टीम में निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी , SI कर्ण सिंह,मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी व आरक्षी आशीष तोपल शामिल रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार...

लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को संयुक्त संसदीय समिति को भेजा

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को विचार-विमर्श के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया। इस विधेयक का उद्देश्य...

संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा...

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई और ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र आतंकवाद-विरोधी दस्ते –एटीएस ने मुंबई और ग्रेटर नोएडा में एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करके 9 करोड़ रुपये से अधिक...

राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश की सरकारी संपत्तियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने...