23.6 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

उत्तराखंड: 170 गांवों में खुलेंगे ग्राम पुस्तकालय

रुद्रप्रयाग: जिले के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के 170 गांव में ग्राम पुस्तकालय खोले जाएंगे। इनकी स्थापना के लिए विधायक निधि से प्रत्येक गांव को एक लाख दस हजार रुपये दिए जा रहे हैं। पुस्तकालय पंचायत भवन में स्थापित किए जाएंगे।

विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 170 गांवों में ग्राम स्तर पर पुस्तकालय खोलने की तैयारी है, इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्ताव भेज दिया गया है। अब पुस्तकालय के लिए पुस्तकों का चयन किया जा रहा है। प्रत्येक पुस्तकालय में एक आलमारी दी जाएगी, जिसमें पुस्तकें सुरक्षित रखी जाएंगी।

पुस्तकालय ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान की ओर से पंचायत भवन या विद्यालय में स्थापित किया जाएगा। बताया कि ग्राम पुस्तकालय में बड़े बच्चों के लिए प्रतियोगी पुस्तकें, स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर महापुरुषों की जीवनी, उनके संघर्ष पर आधारित पुस्तकों के साथ ही ज्ञानवर्धक पुस्तकों का संकलन किया जाएगा।

विभिन्न देशों में सभ्यता का विकास कैसे हुआ, अलग-अलग राष्ट्र, धर्म और जातियां कैसे बनीं जैसी पुस्तकें भी रखी जाएंगी। बताया कि इसके लिए विधायक निधि से प्रत्येक ग्राम सभा को एक लाख दस हजार रुपये दिए जा रहे हैं। बताया कि विधायक निधि में पुस्तकालय खोले जाने का प्राविधान है। इसी के तहत पुस्तकालय खोले जा रहे हैं। कहा कि इसका लाभ ग्राम स्तर पर प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेगा।

साथ ही बुजुर्गो को भी देश-दुनिया व स्थानीय स्तर पर महापुरुषों के बारे में जानकारी मिलेंगी। स्थानीय स्तर के हिदी साहित्य में अमिट छाप छोड़ने वाले कवि चंद्रकुंवर बत्र्वाल की रचनाओं का भी विशेष रूप से पुस्तकालयों में संकलन किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...