24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

हरिद्वार: आटा चक्की के पट्टे में फंसकर दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

हरिद्वार: हरिद्वार जिले में एक दुखद खबर सामने आई है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में आटा चक्की के पट्टे में फंसकर दो बच्चों की मौत हो गई। पट्टे की चपेट में पांच साल का एक मासूम आया था और उसको बचाने के लिए 14 साल की किशोरी भी उलझ गई। किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मासूम की मौत रुड़की के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हुई।

कोटा मुरादनगर गांव में चौहल सिंह सैनी की आटा चक्की है। बताया जाता है कि गांव के शौकीन ने चक्की में गेहूं पिसाने के लिए दिया था। शुक्रवार शाम शौकीन की 14 वर्षीय की बेटी सोनम आटा लेने के लिए चक्की पर गई थी। बताया जाता है कि उसके साथ पड़ोस में रहने वाले रुस्तम अली का पांच वर्षीय बेटा अर्श व मोहल्ले के अन्य बच्चे भी गए थे। जब बच्चे वहां पहुंचे तो चक्की पर गेहूं की पिसाई हो रही थी।

इस दौरान पांच साल का अर्श चक्की के पट्टे की चपेट में आ गया। सोनम उसे बचाने के लिए गई तो वह भी पट्टे में उलझकर घूमने लगी। चक्की के पट्टे में उलझकर नीचे गिरने के बाद सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही चौहल सिंह ने चक्की को बंद कर दिया। घायल अर्श को उपचार के लिए परिजन रुड़की के एक अस्पताल ले गए।

उपचार के दौरान अर्श ने भी दम तोड़ दिया। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव में दो बच्चों की मौत के बाद मातम पसर गया। दोनों बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुराहाल हो गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...