30.9 C
Dehradun
Saturday, June 27, 2026


spot_img

उत्तराखंड: खाकी हुई शर्मसार, दारोगा ने बच्ची से की छेड़छाड़, लोगों ने की जमकर पिटाई

हल्द्वानी: उत्तराखंड से एक शर्मनाक खबर मिल रही है। हल्द्वानी में एक दरोगा ने खाकी को शर्मसार कर दिया है। रविवार को हल्द्वानी थाने में तैनात एक दारोगा को बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में खुलेआम पीटा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं एसएसपी ने इसे शर्मनाक बताया और दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दारोगा हल्द्वानी थाने में तैनात है। आरोप है कि दारोगा बच्ची के साथ पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। बच्ची ने इसके बारे में अपने परिजनों को बताया था। बच्ची की शिकायत के बाद आज परिजनों ने दारोगा को रंगेहाथ पकड़ा। बिठौरिया में लोगों ने दारोगा की जमकर पिटाई कर डाली। जिसका वीडियो वायरल हो गया। वहीं पिटाई से घायल दारोगा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस मामले पर एसएसपी नैनीताल ने कहा कि ये मामले बेहद शर्मनाक है। एसएसपी ने आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने लोगों से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की अपील कीय़ एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि मामला नाबालिग से जुड़ा होने के चलते इस वीडियो को वायरल करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे...

0
नई दिल्ली।  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफ़े को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन दिन की सेशेल्‍स यात्रा पर विक्‍टोरिया पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर सेशेल्‍स के राष्‍ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी...

केदारनाथ हेली सेवाओं का संचालन बंद, अब 15 सितंबर के बाद शुरू होगी

0
देहरादून। उत्तराखंड में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन उससे पहले ही बाबा केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवाओं के संचालन को...

कुल्हाल गेट पर बैरिकेडिंग तोड़ने वाले निहंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
देहरादून। चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए निहंग सिखों के पहले जत्थे ने बैरिकेडिंग के बावजूद कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में जबरन...

अवैध कब्जे को बिना कानूनी मंजूरी के नहीं हटा सकता रेलवे, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने...

0
नैनीताल। हाईकोर्ट ने एक मामले पर सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि, रेलवे कानून की उचित प्रक्रिया का अनुपालन किए बगैर...