23.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

टोक्यो पैरा ओलंपिक में ब्रॉन्ज विजेता मनोज को ग्राफिक एरा देगा 11 लाख का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के एक और खिलाड़ी को ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए ग्राफिक एरा ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। रुद्रपुर के मनोज सरकार को पैरा ओलंपिक में ब्रॉन्ज मैडल जीतने पर ग्राफिक एरा ने यह घोषणा की है।

भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन पर टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी उत्तराखंड की वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये देने के बाद ये दूसरा मौका है जब ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने टोक्यो में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी को यह सम्मान राशि देने का निर्णय किया है। बैडमिन्टन में यूके के खिलाड़ी डेनियल बेथल बेथल को बुरी तरह हराने के बाद रुद्रपुर तराई (उत्तराखंड) के मनोज सरकार ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जापान के डाइसुके फुजिहारा को 46 मिनट में 22-20, 21-13 से हराकर कांस्य पदक जीता है।

अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार पहले से ही ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। वह ग्राफिक एरा के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में मोटिवेशनल स्पीकर पैनलिस्ट हैं। टोक्यो जाने से पहले मनोज सरकार ने 24 अगस्त को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉन्लेमनव में मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान किया था। मनोज छात्रों से यह वायदा करके रवाना हुए थे कि पैराओलंपिक में मैडल जीत कर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी आएंगे। मनोज सरकार को पैराओलंपिक में कांस्य पदक मिलने की सूचना मिलते ही ग्राफिक एरा में खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने कहा कि वंदना कटारिया और मनोज सरकार ने पूरे विश्व में उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन किया है। हम सबको इन पर नाज है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक और पैराओलंपिक में उत्तराखंड के युवाओं का एतिहासिक प्रदर्शन इसका गवाह है कि राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवाओं को खेलों का अच्छा प्रशिक्षण देकर उत्तराखंड को सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला राज्य बनाया जा सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...