23.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

ऋषिकेश घूमने आए नोएडा के दो सदस्य गंगा में डूबे, रेस्क्यू जारी

ऋषिकेश: नोएडा की एक एंड्राइड कंपनी में काम करने वाले अधिकारियों का एक ग्रुप वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने आया। रविवार की सुबह करीब नौ बजे ग्रुप के नौ सदस्य राम झूला घाट पर पहुंचे। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ धोने गंगा में गया, अचानक रेत में उसका पैर फैसला और वह बहने लगा। उसे बचाने के लिए उसका साथी आगे गया तो वह भी गंगा के तेज बहाव में डूब गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम दोनों को गंगा में तलाश रही है।

नोएडा की एक कंपनी के अधिकारियों का ग्रुप ऋषिकेश आया था। ग्रुप के 9 सदस्य राम झूला घाट पहुंचे।इस दौरान एक गंगा में बहने लगा। उसे बचाने उसका साथी आगे गया तो वह भी गंगा के तेज बहाव में डूब गया।
मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के राम झूला में श्री दर्शन महाविद्यालय का घाट स्थित है। यहां नोएडा में एक एंड्राइड कंपनी के नौ अधिकारियों का ग्रुप घूमने के लिए आया था। रविवार की सुबह करीब नौ बजे गंगा में दो लोग डूब गए। जिस पर आपदा प्रबंधन दल को तत्काल मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम को भी गंगा में इनकी तलाश के लिए लगाया गया है।

पुलिस के मुताबिक नोएडा से जब यह लोग यहां पहुंचे तो सुबह यह सभी दर्शन महाविद्यालय घाट पर गए। यहां इनमें शामिल कंपनी का सेंटर हेड राहुल (33 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्रेमपाल सिंह पता पुलिस लाइन रोड, तैरी वाली रोड, बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) पानी में हाथ धोने के लिए उत्तरा। यहां पानी के भीतर तेज बहाव है, राहुल के खड़े होने पर पैर के नीचे रेत अचानक धंस गई और राहुल अपना संतुलन खो बैठा। वह गंगा में बहने लगा।

वहां मौजूद कंपनी का मैनेजर भानू मूर्ति (33 वर्ष) पुत्र एवीएस नारायण पता मयूर विहार फेस वन नई दिल्ली राहुल को बचाने के लिए गंगा में उतरा। वह भी गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया। कुछ दूर जाने के बाद दोनों गंगा के पानी में गायब हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम आसपास क्षेत्र में दोनों को गंगा में तलाश रही है। जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...