25.9 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

सीएम धामी की जन आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची, सीएम बोले सभी घोषणाएं धरातल पर उतारी

ऋषिकेश: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कुछ ही वक्त का समय बचा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जन आशीर्वाद यात्रा ऋषिकेश पहुंची, जहां यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। 60 दिन में उनकी सरकार ने 150 फैसले लिए हैं। सभी घोषणाएं धरातल पर उतारी जाएंगी।

महापौर अनीता ममगाई की अगुआई में सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने सीएम की जन आर्शीवाद यात्रा का स्वागत और अभिनंदन किया। जन आशीर्वाद रैली के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर, आइडीपीएल सिटी गेट, कोयल घाटी, घाट चौराहा, दून तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह तोरणद्वार बनाए थे। जगह-जगह कार्यकर्त्ताओं ने रैली में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, संगठन मंत्री कुलदीप जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर सहित अन्य नेताओं पर पुष्पवर्षा भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गत चार जुलाई को उन्हें प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश की समस्याओं से वह वाकिफ हैं। सरकार जो भी घोषणा कर रही है, पूरी तरह से धरातल पर उतारी जा रही हैं। सरकार नई कार्यपद्धति से कार्य कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

0
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...