37.2 C
Dehradun
Friday, May 22, 2026


spot_img

उत्तराखंड: बहन पर रखता था बुरी नजर, दोस्त ने गोलियों से भूनकर कर दी हत्या

रुड़की: रुड़की में कक्षा ग्यारह के छात्र की हत्या उसके दोस्त ने की थी। छात्र ने दोस्त को उसकी एक रिश्तेदारी की बहन अच्छी लगने की बात कही। जिसके बाद उसने दो गोली मारकर छात्र की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद तमंचा नाबालिग को थमा दिया। सिविल लाइंस कोतवाली में डीआईजी, एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राज सिंह उर्फ मनजीत (18) 22 अक्तूबर को घर से स्कूल जाने के लिए निकला था।

23 अक्तूबर की शाम मखदूमपुर स्कूल के पीछे गन्ने के खेत से मनजीत का शव मिला था। मनजीत की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस को जानकारी मिली कि मनजीत का दोस्त अंशुल घटना के बाद घर आया था। अंशुल ने मनजीत के परिजनों को बताया था कि मनजीत कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहा था। 3200 रुपये उससे उधार लिए थे।

मनजीत के घर की स्थिति और पुलिस की जांच के बारे में अंशुल जानकारी जुटता रहा। शक गहराने पर अंशुल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। अंशुल ने पूछताछ में बताया कि 12 अक्तूबर को उसका जन्म दिन था। जिसमें अन्य दोस्तों के साथ मनजीत घर आया था। उसने उसकी एक रिश्तेदारी की बहन को पसंद करने की बात कही।

मनजीत को काफी समझाया, लेकिन उसने फिर यही बात कही। बदला लेने के लिए 22 अक्तूबर को मनजीत को मिलने के लिए सढौली बुलाया। जहां से दोनों मखदूमपुर के पास चकरोड पर पहुंचे। मौका मिलते ही मनजीत पर तमंचा तान दिया। जहां से मनजीत भागा तो तमंचे से फायर कर कमर में गोली मारी। जिसके बाद मनजीत लड़खड़ा ता हुआ गन्ने के खेत में जा घुसा।

पीछा कर मनजीत के सिर से सटाकर दूसरी गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद अंशुल ने तमंचा नाबालिग को सौंप दिया था। मंगलौर पुलिस ने अंशुल पुत्र संदीप निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेड़ा और 16 वर्षीय नाबालिग को हत्याकांड में गिरफ्तार किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक...

0
नई दिल्ली।  तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक चढ़ाई करने का विश्‍व...

वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन ऐप और शतायु डैशबोर्ड का शुभारंभ करेगा सामाजिक न्याय...

0
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय सुव्यवस्थित देखभाल अर्थव्यवस्था के निर्माण पर कल एक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करेगा। मंत्रालय ने बताया है कि...

रिटेल नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर, देश में ईंधन की कोई कमी नहीं:...

0
नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया है कि उसके रिटेल नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और देश में...

कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, सीएम ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त...

0
नैनीताल। नैनीताल के भवालीगांव बाईपास के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, पेयजल व्यवस्था तथा जनसुविधाओं के विकास से संबंधित योजनाओं के लिए...