23.4 C
Dehradun
Wednesday, August 5, 2026


spot_img

उत्तराखंड: पांच साल के मासूम का शिकार करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद

नैनीताल: नैनीताल के समीपवर्ती चोपड़ा गांव के दांगड़ तोक में पांच वर्षीय बच्ची को मारने वाले आदमखोर तेंदुआ को ढेर करने के आदेश होने के बाद वन विभाग को सफलता मिली है। विभाग द्वारा क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है। जिसे रानी बाग रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है। हालांकि फिलहाल कैद हुआ तेंदुआ आदमखोर है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। विभाग द्वारा तेंदुआ की लार के सैंपल परीक्षण को भेजे जाएंगे जिससे स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। तब तक नियुक्त शिकारी और वन विभाग के कर्मी क्षेत्र में गश्त करते रहेंगे।

बता दें कि मंगलवार देर शाम चोपड़ा ग्राम सभा के दांगड़ तोक निवासी मोहन सिंह जीना की पांच वर्षीय बेटी राखी पर तेंदुआ ने हमला कर दिया था। परिजनों के समय रहते पहुंचने पर तेंदुआ बच्ची को आंगन पर ही छोड़ कर भाग गया। मगर गुलदार के हमले में बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई थी। जिसे तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इधर बुधवार को स्वजनों और ग्रामीणों ने तेंदुआ को मारने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ को मारने के आदेश नहीं होने तक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं किए जाने के ऐलान के बाद डीएफओ बीजूलाल टीआर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने आदमखोर तेंदुआ को मारने के आदेश जारी करने के साथ ही पीड़ित पक्ष को मुआवजा राशि का चेक सौंपा।

तेंदुआ को ढेर करने के आदेश होने के बाद देवीधुरा निवासी हरीश धामी को शिकारी नियुक्त कर क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी गई थी। साथ ही तेंदुआ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में दो पिजरे भी विभाग द्वारा लगाए गए। शिकारी और वनकर्मियों को रात भर की गई गश्त के दौरान जंगल में तेंदुआ नहीं दिखा। मगर सुबह क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया। रेंजर बीएस मेहता ने बताया कि फिलहाल तेंदुआ को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा जा रहा है। जिसके लार के सैंपल लेकर परीक्षण को देहरादून भेजे जाएंगे। परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आदमखोर है अथवा नहीं। परीक्षण रिपोर्ट आने तक शिकारी क्षेत्र में नियुक्त रहेंगे। जो कि वन कर्मियों के साथ गश्त करते रहेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की पहली स्वदेशी अफ्रीकी स्वाइन फीवर वैक्सीन...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूअरों के लिए भारत की पहली स्वदेशी एमए-104 सेल लाइन आधारित जीवित क्षीणित...

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 19 लाख से अधिक परिवारों का बिजली...

0
नई दिल्ली। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देशभर में 50 लाख से अधिक परिवारों को छतों पर सौर पैनल लगवाने का...

सर्वोच्च न्यायालय ने RBI को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज भारतीय रिज़र्व बैंक को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने के लिए एक मानक संचालन...

संसद से पारित हुआ जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026

0
नई दिल्ली।  राज्यसभा की स्‍वीकृति के साथ ही संसद ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। लोकसभा पहले ही...

सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी...

0
देहरादून। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...