26.1 C
Dehradun
Monday, June 22, 2026


spot_img

उत्तराखंड : नगर निगम ने जब्त किया था ठेला, रात को शरारती तत्वों ने ठेले में लगाई आग

नैनीताल: उत्तराखंड में नशेड़ी और अराजक तत्वों का आतंक का सिलसिला जारी है। वही मल्लीताल पंत पार्क में खड़े ठेले में बीती रात अराजक तत्वों ने पंत पार्क में खड़े एक और ठेले में आग लगा दी। जिससे ठेले में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। ठेले स्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक मल्लीताल निवासी खड़क सिंह रावत पंत पार्क में ठेला लगाते थे। बीते दिनों पालिका और प्रशासन की कार्रवाई के दौरान उनका ठेला जप्त कर लिया गया था। किसी तरह पैसे जोड़ कर उन्होंने नया ठेला और सामान खरीदा। शनिवार दिन में ठेला और सामान लाकर उन्होंने झील किनारे खड़ा कर दिया। रविवार सुबह कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी थी उनके ठेले का सामान जला हुआ है। सुबह पहुंचे ठेले कारोबारी का सारा सामान जलकर राख हो गया है।

उन्होंने बताया कि आग लगने से 30 हजार से अधिक का नुकसान हो गया है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि अराजक तत्वों की तलाश को लेकर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को पुलिस मुख्यालय के महत्वपूर्ण निर्णय

0
देहरादून। कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को ’घायल सिख श्रद्धालु के पिताजी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों प्रकरणों...

परिणामों का प्रभावी आंकलन गुणवत्तापूर्ण डेटा के माध्यम से ही संभवः मुख्य सचिव

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को चकराता रोड स्थित होटल में अर्थ एवं संख्या निदेशालय एवं सी.पी.पी.जी.जी, नियोजन विभाग द्वारा डेटा हार्मोनाइजेशन...

रोपवे निदेशक मंडल की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गयी

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड रोपवे डेवलपमेंट लिमिटेड की निदेशक मंडल की द्वितीय बैठक हुई। मुख्य...

संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का संवाहकः सीएम  

0
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभाग करते...

प्रवर्तन निदेशालय ने गोआ में बड़े पैमाने पर अवैध लौह अयस्क खनन से जुड़े...

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने गोआ में बड़े पैमाने पर अवैध लौह अयस्क खनन से जुड़े मामले में सलगांवकर समूह और उससे जुडे ए.वी.एस....