24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड : नगर निगम ने जब्त किया था ठेला, रात को शरारती तत्वों ने ठेले में लगाई आग

नैनीताल: उत्तराखंड में नशेड़ी और अराजक तत्वों का आतंक का सिलसिला जारी है। वही मल्लीताल पंत पार्क में खड़े ठेले में बीती रात अराजक तत्वों ने पंत पार्क में खड़े एक और ठेले में आग लगा दी। जिससे ठेले में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। ठेले स्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक मल्लीताल निवासी खड़क सिंह रावत पंत पार्क में ठेला लगाते थे। बीते दिनों पालिका और प्रशासन की कार्रवाई के दौरान उनका ठेला जप्त कर लिया गया था। किसी तरह पैसे जोड़ कर उन्होंने नया ठेला और सामान खरीदा। शनिवार दिन में ठेला और सामान लाकर उन्होंने झील किनारे खड़ा कर दिया। रविवार सुबह कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी थी उनके ठेले का सामान जला हुआ है। सुबह पहुंचे ठेले कारोबारी का सारा सामान जलकर राख हो गया है।

उन्होंने बताया कि आग लगने से 30 हजार से अधिक का नुकसान हो गया है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि अराजक तत्वों की तलाश को लेकर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...