26.8 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

उत्तराखंड में यहां तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को रौंदा

नैनीताल : नैनीताल जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मल्लीताल रॉयल होटल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को रौंद दिया है। हादसे में सभी दस लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। घायलों का उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर ने 2 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

मौके पर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जानकारी के अनुसार नशे में धुत विनोद नगर दिल्ली निवासी कार चालक परवेश कार चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा रोकने की कोशिश की गई, लेकिन कार चालक रुकने के बजाय और तेज गति से गाड़ी चलाने लगा।

इसी दौरान उसने मून होटल, नैनीताल क्लब तिराहा समेत रॉयल होटल कंपाउंड क्षेत्र में सड़क पार कर रहे लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में टक्कर से नैनीताल क्लब के एक कर्मचारी की पत्नी व उसके सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले बच्चे सहित 8 से 10 लोगों के घायल होने की खबर है ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...

0
नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...

‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...

0
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...