20.8 C
Dehradun
Friday, January 16, 2026


CM धामी ने किया 260 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विकासनगर में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की 260 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विकासनगर में बस अड्डा एवं पार्किंग बनाई जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड की विकास यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। पिछ्ले 5 सालों में केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में अनेक योजनाएं चल रही हैं। 01 लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं केन्द्र सरकार की राज्य में चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए 400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। श्री बदरीनाथ के लिए भी 250 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिलने के बाद से उनके द्वारा जनहित में 500 से अधिक निर्णय लिए गए हैं। पहली कैबिनेट में ही सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। कोरोना के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए एक साल की छूट प्रदान की गई।

प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही है। कोरोना काल में हर वर्ग को राहत देने का कार्य किया गया। पर्यटन एवं परिवहन से जुड़े लोगों को 200 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 205 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया। आशा, आंगनबाडी बहनों, उपनल कर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया है। राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में भी वृद्धि की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित में जो भी घोषणाएं की जा रही हैं, साथ ही उनका शासनादेश भी किया जा रहा है। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। सभी विभागों को अगले 10 सालों का रोड मैप बनाने के लिए कहा गया है। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में अनेक प्राकृतिक सम्पदायें है। उत्तराखण्ड आध्यात्मिक एवं आस्था के साथ ही, वीरता एवं बहादुरी का केन्द्र भी है। डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड में विकास के कार्य तेजी से हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनहित में अनेक कार्य हुए हैं।विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं। बेरोजगारों को स्वरोजगार एवं रोजगार के लिए अनेक अवसर मिल रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं महामंत्री भाजपा कुलदीप कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जी राम जी स्कीम में काम आएगा मनरेगा का जॉब कार्ड, रोजगार योजना जल्द...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए बने विकसित भारत-गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) में पूर्व के मनरेगा कार्ड...

डिजिटल अरेस्ट से निपटने के लिए उच्च स्तरीय समिति का किया गठन, गृह मंत्रालय...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि डिजिटल अरेस्ट के मामलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति...

ईडी अफसरों पर नहीं होगी FIR, अगली सुनवाई तीन फरवरी को; सुप्रीम कोर्ट से...

0
नई दिल्ली: कोलकाता में बीते आठ जनवरी को आई-पैक के कार्यालय और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर हुई प्रवर्तन निदेशालय की रेड को...

ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालेगी सरकार

0
नई दिल्ली। ईरान में पिछले 15 दिनों से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के चलते स्थिति बेहद ही भयावह हो गई है। भारत सरकार...

सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच को आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में एसआईटी गठित

0
देहरादून। सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन किया गया है। इस प्रकरण के...