24.4 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड में गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले- अब अपराधियों को भागने लायक नहीं छोड़ता…

टिहरी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार थमने से चंद घंटे पहले भाजपा के दिग्गज स्टार प्रचारक मैदान में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। इसी कड़ी में यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वे टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।बइस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है। हम कहीं बाहर जाते हैं तो हमारी पहचान इसी से होती है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार इसलिए भी जरूरी है कि अगर यूपी में अपराधियों पर कार्रवाई होती है तो वो भागकर उत्तराखंड की तरफ आएंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो मैं अपराधियों को छोड़ता नहीं हूं, लेकिन फिर भी अगर वो भागकर उत्तराखंड आते हैं तो सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले हर तीसर दिन में दंगा होता था। 2017 से पहले गंभीर असुरक्षा थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। पहले बेटियां असुरक्षित थी, व्यापारी पलायन कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हम अपराधियों को छोड़ते नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर...

0
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने तथा सोमवार रात्रि से राज्य के विभिन्न...

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...