23.4 C
Dehradun
Thursday, August 21, 2025


spot_img

उत्तराखंड के इन DM के साथ देशभर की कई हस्तियाँ होगी मुंबई में सम्मानित

देहरादून: पिथौरागढ़ के डीएम डॉ आशीष चौहान को सामाजिक जागरूकता एवं बेहतरीन कार्यों के लिए बेस्ट आईएएस अफसर का अवार्ड मिलेगा। मुंबई में कल 1 मई को आफ्टरनून वॉइस की तरफ से डीएम पिथौरागढ़ को न्यूजमेकर्स एचिवर्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा। डीएम पिथौरागढ़ के अलावा मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले को बेस्ट आईपीएस अफसर का सम्मान दिया जाएगा। साथ ही देशभर के अन्य हस्तियों को भी यह सम्मान दिया जाएगा।

मुंबई के प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी आफ्टरनून वॉइस की तरफ से हर साल देशभर में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। इस साल भी 2022 के अचीवर्स अवार्ड के लिए देशभर में लीक से हटकर काम करने वालों का सर्वे हुआ। इसके बाद सरकारी सेवा, सामाजिक क्षेत्र, राजनीति, एजुकेशन, चिकित्सा समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों का चयन हुआ। उत्तराखंड से नेपाल और चीन बॉर्डर से लगे पिथौरागढ़ में बतौर डीएम डॉ आशीष चौहान के कार्यों को देखते हुए उन्हें बेस्ट आईएएस अफसर के लिए चुना गया। डॉ चौहान ने पिथौरागढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार, आपदा, पर्यटन समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। डीएम आशीष चौहान की कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। जबकि कुछ पर काम चल रहा है।

पिथौरागढ़ के कलक्ट्रेट भवन को डीएम ने एक हेरिटेज के रूप में तैयार किया है। इसमें अलावा समाज को जागरूक करने वाले कई कार्य किए। इधर, देश के महत्वपूर्ण ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले मुंबई के कमिश्नर हेमंत नागराले को भी बेस्ट आईपीएस अफसर का अवार्ड मिलेगा। इसके अलावा एडवोकेट डॉ प्रशान्त मली को बेस्ट साइबर एक्सपर्ट, डॉ ज़िनल शाह बेस्ट डॉक्टर, प्रोफेसर अजय कुमार बेस्ट एकेडमिक समेत अन्य को यह सम्मान कल मुंबई के यशवंतराव चावण ऑडिटोरियम में मिलेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ऋषिकेश में बिजली लाइनों को भूमिगत करने को केंद्र ने दी 547.73 करोड़ रु...

0
देहरादून। केंद्र सरकार ने आर.डी.एस.एस. योजना के अंतर्गत यूपीसीएल को ऋषिकेश में एच.टी./एल.टी. लाइनों के भूमिगत करने तथा एससीएडीए ऑटोमेशन हेतु 547.73 करोड़ रु...

आपदा में मृत्यु होने के 72 घंटे में आर्थिक सहायता देने के मुख्यमंत्री धामी...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आपदा के दौरान किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात अनुग्रह...

सीएम धामी ने केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की भेंट, उच्च स्तरीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से भेंट कर राज्य में खेलों...

म्यांमार के शहर डेमोसो पर दो साल बाद फिर से सेना का कब्जा

0
बैंकॉक: म्यांमार की सेना ने पूर्वी काया राज्य के डेमोसो शहर को लगभग दो साल बाद विपक्षी सशस्त्र बलों से फिर से अपने नियंत्रण...

पैसा लगाकर खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल लोकसभा से...

0
नई दिल्ली: लोकसभा ने बुधवार को पैसे से खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने से जुड़ा विधेयक पारित कर दिया। इसका मकसद...