29.2 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

पांडवाज की टाइम मशीन 5 रिलीज, इस बार दिखेगा कुछ अलग

देहरादून: उत्तराखंड के सीमांत जिले रुद्रप्रयाग से देश दुनिया में अपने हुनर और काम की बदौलत पहचान बनाने वाले पांडवास प्रोडक्शन के टाइम मशीन 5 रिलीज हो गई है। टाइम मशीन 5 का टाइटल “समलौण” रखा गया है, और इसबार इसे खास पर्यटन और स्वरोजगार की दिशा में काम करने वाले युवाओं को समर्पित किया गया है। टाइम मशीन 5 में रुद्रप्रयाग से लेकर टिहरी के होम स्टे और पर्यटक स्थलों की शूटिंग की गई है। जितने खूबसूरत इस गाने के बोल हैं उतने ही खूबसूरत इसे दर्शाया भी गया है।

टाइम मशीन 5 “ समलौण” में आत्म प्रकाश बमोला की आवाज सुनने को मिलेगी, जिसमें म्यूजिक कंपोज किया है पांडवास के ईशान डोभाल ने वीडियो शूट किया है कुणाल डोभाल ने जबकि डोभाल बंधुओं के तीसरे भाई सलिल ने डीओपी के तौर पर इसमें काम किया है। पांडवास प्रोडक्शन के डोभाल बंधुओं में से एक ईशान बताते हैं कि टाइम मशीन के पहले पार्ट से लेकर 5वें पार्ट तक अलग अलग विषयों को छूने का प्रयास किया गया है। इस सभी विषयों को देश दुनियाँ में उत्तराखंड से ताल्लुक़ रखने वाले लोगों का बहुत प्यार मिला है। शुरुआत में जहां “घुघूती बासूती” फिर टाइम मशीन 2 में “फुलारी” , टाइम मशीन 3 में “शकुना दे” टाइम मशीन 4 में ”यकुलांस” और Time Machine 5 में टाइम मशीन 5 में “समलौण” को दिखाया गया है।

हिंदी और इंग्लिश लिरिक्स शामिल

“समलोण” में पहली बार गढ़वाली गानों के साथ अंग्रेजी लिरिक्स को भी उपयोग किया गया है। जिसमें पहाड़ की खूबसूरती के बारे में बताया गया है इसके साथ ही गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली को भी इसमें शामिल किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...