26.8 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

उत्तराखंड के इन DM के साथ देशभर की कई हस्तियाँ होगी मुंबई में सम्मानित

देहरादून: पिथौरागढ़ के डीएम डॉ आशीष चौहान को सामाजिक जागरूकता एवं बेहतरीन कार्यों के लिए बेस्ट आईएएस अफसर का अवार्ड मिलेगा। मुंबई में कल 1 मई को आफ्टरनून वॉइस की तरफ से डीएम पिथौरागढ़ को न्यूजमेकर्स एचिवर्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा। डीएम पिथौरागढ़ के अलावा मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले को बेस्ट आईपीएस अफसर का सम्मान दिया जाएगा। साथ ही देशभर के अन्य हस्तियों को भी यह सम्मान दिया जाएगा।

मुंबई के प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी आफ्टरनून वॉइस की तरफ से हर साल देशभर में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। इस साल भी 2022 के अचीवर्स अवार्ड के लिए देशभर में लीक से हटकर काम करने वालों का सर्वे हुआ। इसके बाद सरकारी सेवा, सामाजिक क्षेत्र, राजनीति, एजुकेशन, चिकित्सा समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों का चयन हुआ। उत्तराखंड से नेपाल और चीन बॉर्डर से लगे पिथौरागढ़ में बतौर डीएम डॉ आशीष चौहान के कार्यों को देखते हुए उन्हें बेस्ट आईएएस अफसर के लिए चुना गया। डॉ चौहान ने पिथौरागढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार, आपदा, पर्यटन समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। डीएम आशीष चौहान की कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। जबकि कुछ पर काम चल रहा है।

पिथौरागढ़ के कलक्ट्रेट भवन को डीएम ने एक हेरिटेज के रूप में तैयार किया है। इसमें अलावा समाज को जागरूक करने वाले कई कार्य किए। इधर, देश के महत्वपूर्ण ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले मुंबई के कमिश्नर हेमंत नागराले को भी बेस्ट आईपीएस अफसर का अवार्ड मिलेगा। इसके अलावा एडवोकेट डॉ प्रशान्त मली को बेस्ट साइबर एक्सपर्ट, डॉ ज़िनल शाह बेस्ट डॉक्टर, प्रोफेसर अजय कुमार बेस्ट एकेडमिक समेत अन्य को यह सम्मान कल मुंबई के यशवंतराव चावण ऑडिटोरियम में मिलेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...

0
नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...

‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...

0
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...