17.8 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026


spot_img

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

देहरादून। आम आदमी पार्टी द्वारा राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश कार्यालय मे प्रदेश प्रभारी वरिंदर कुमार गोयल के नेतृत्व में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम रखा गया जिसमें प्रदेश एवं जिले देहरादून के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपवास रख केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने का विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी वरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि केंद्र कि भाजपा सरकार तानाशाह की सारी हदें पार कर चुकी है एवं जिस प्रकार उसने षड्यंत्र रचते हुए राष्ट्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर केजरीवाल को झूठे मामले में फंसा कर गिरफ्तार कराया वह लोकतंत्र की हत्या ही है उन्होंने कहा कि आज भारत ही नहीं पूरा विश्व इस पर चर्चा कर रहा है और प्रत्येक व्यक्ति यह समझ रहा है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी झूठी है और आम आदमी पार्टी के नेताओं को षड्यंत्र कर झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर, उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया, उपाध्यक्ष विशाल चैधरी ,रविंद्र आनंद, डीके पाल राजू मौर्य मंजू शर्मा, रेहाना परवीन ,सुधा पटवाल श्याम बाबू पांडे, दीप्ति बिष्ट, सुशील सैनी कासिम चैधरी श्यामलाल नाथ सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बौखलाए ट्रंप, 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया...

0
नई दिल्ली। बीते दिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दुनिया पर थोपे गए ट्रंप टैरिफ को रद कर दिया था। इस बात से बौखलाए ट्रंप...

‘दुनिया के दबाव में झुकेगा नहीं ईरान’, अमेरिका से तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियन...

0
तेहरान। अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को कहा कि उनका देश दुनिया की ताकतों के...

छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान-निकोबार और तीन अन्य राज्यों में मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे

0
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार को केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा समेत छह राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने के...

दून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मारपीट

0
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर निदेशक के साथ मारपीट...

सीमांत क्षेत्रों के निवासी देश की सीमा के प्रहरीः सीएम  

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के बिरही (बेडूबगड़) में नीति-माणा जनजाति कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय...