27 C
Dehradun
Friday, May 8, 2026


spot_img

घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से द्वितीय चरण की मतदान प्रक्रिया 11 से 13 अप्रैल तक पूर्ण करवाई जायेगी

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में राज्य के सभी जनपदों में घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से प्रथम चरण के मतदान की कार्यवाही आज पूर्ण हो जायेगी। अभी तक 85 वर्ष से अधिक 9993 मतदाताओं में से 8680 ने मतदान कर लिया है। 2899 दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं में से 2595 दिव्यांग मतदाताओं ने अभी तक अपना मतदान कर लिया है। घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से द्वितीय चरण की मतदान प्रक्रिया 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2024 तक पूर्ण करवाई जायेगी।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के दिवस पर विभिन्न सूचनाओं को प्राप्त करना प्राथमिकता का कार्य होता है, इसमें समयबद्धता बहुत जरूरी होती है। मतदान के दिवस के लिए पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम (पीडीएमएस) व्यवस्था को प्रभावी किया गया है। इस सिस्टम के अन्तर्गत पीठासीन अधिकारी दो तरीके से सूचनाओं को दे सकते हैं।  पीडीएमएस ऐप के माध्यम से सूचनाओं को दे सकते हैं। किसी क्षेत्र में नेटवर्क या अन्य कोई समस्या होने पर एस.एम.एस के माध्यम से भी सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकते हैं। सभी पीठासीन अधिकारी पीडीएमएस ऐप पर पंजीकरण करायेंगे, और मतदान प्रक्रिया की समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देंगे। जिसमें सामग्री प्राप्ति, मतदान दल के प्रस्थान, मतदान दिवस पर मॉक पोल के प्रारंभ, वास्तविक मतदान के प्रारंभ, हर दो घंटे बाद मतदान प्रतिशत की सूचना भेजना, मतदान समाप्ति के बाद पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या एवं अन्य सभी विवरण देंगे। मतदान के समय में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर इस ऐप के माध्यम से सूचना भेज सकते हैं। इस व्यवस्था के लिए राज्य और जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम बनाये जायेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्र का ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान...

0
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आज राष्ट्र ने सशस्त्र बलों के साहस, प्रतिबद्धता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। पिछले वर्ष इसी...

देश में सरकारी खाद्यान्न भंडार 604 लाख टन के पार: प्रल्हाद जोशी

0
नई दिल्ली। उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि देश में सरकारी खाद्यान्न भंडार 604 लाख टन से...

पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल ने विधानसभा भंग की

0
नई दिल्ली। नई सरकार के गठन की तैयारियों के बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा को औपचारिक रूप से भंग कर दिया गया है। राज्यपाल आर....

उपभोक्ताओं से बंद सेवा का शुल्क नहीं वसूला जा सकता: सर्वोच्च न्यायालय

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि उपभोक्ताओं को उस सेवा के लिए भुगतान करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता...

उत्तराखण्ड सीबीसीआईडी की बड़ी सफलता: धेनु ग्रुप धोखाधड़ी मामले का मुख्य अभियुक्त व ₹50,000...

0
देहरादून: उत्तराखण्ड पुलिस अपराध अनुसंधान शाखा (सीबीसीआईडी), सेक्टर देहरादून ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹50,000 के ईनामी फरार अभियुक्त देवेन्द्र प्रकाश तिवारी...