देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कल से प्रारंभ हो रहे मानसून सत्र के लिए सड़क मार्ग से गैरसैण विधानसभा भवन के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान, मलेथा (देवप्रयाग) में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत और सम्मान किया गया तत्पश्चात रुद्रप्रयाग पहुंचने पर, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ वृक्षारोपण किया।
इस दौरान उन्होंने विधानसभा सत्र के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह सत्र टैक्सपेयर जनता की कमाई से चलाया जाता है, और इसे प्रदेश के विकास के लिए पूर्ण सदुपयोग किया जाना चाहिए। अध्यक्ष ने सत्र के प्रति सभी विधायकों और अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे कार्यशीलता, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि इस सत्र का उद्देश्य प्रदेश की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है, जिससे जनता को वास्तविक लाभ हो सके। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने आगामी सत्र के लिए सभी विधायकों को शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि यह सत्र प्रदेश के लिए सकारात्मक और उन्नतिकारी साबित होगा। इस अवसर पर, स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने भी इस वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना की और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रतिज्ञा ली।
सत्र टैक्सपेयर जनता की कमाई से चलाया जाता और इसका पूर्ण सदुपयोग होना चाहिएः विधानसभा अध्यक्ष
Latest Articles
सर्वोच्च न्यायालय ने लंबित जमानत आवेदनों के शीघ्र निपटारे के लिए उपाय सुझाए
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज देशभर के उच्च न्यायालयों में लंबित जमानत आवेदनों के शीघ्र निपटारे के लिए कई उपाय सुझाए। मुख्य न्यायाधीश...
देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता: पेट्रोलियम मंत्रालय
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और घरेलू एलपीजी की आपूर्ति निरंतर जारी...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से राष्ट्रीय संसाधनों पर बोझ कम करने के लिए...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष को इस दशक के सबसे बड़े संकटों में से एक बताते हुए राष्ट्रीय संसाधनों पर...
उत्तराखंड के जेलों में आजीवन सजा काट चुके कैदियों की रिहाई पर सुनवाई
नैनीताल। उत्तराखंड की जेलों में आजीवन सजा काट चुके कैदियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी रिहा नहीं करने के मामले पर...
आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करेंः कौशिक
देहरादून। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आगामी मानसून सीजन को लेकर राज्य...

















