कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर की मौत की मुख्य वजह हाथों से गला घोंटना और दम घुटना है। नौ अगस्त की ऑटोप्सी (शव परीक्षण) रिपोर्ट में बताया गया था कि डॉक्टर के शरीर पर 16 बाहरी और 9 अंदरूनी चोटें थीं।
रिपोर्ट में दुष्कर्म की संभावना जताई गई थी। 16 बहारी चोटों में चेहरे, होंठ, नाक, गले, हाथों और घुटकों पर खरोचें थीं और निजी अंगों पर चोटे पाई गईं थीं। जबकि अंदरूनी चोटों में नौ घावों की सूची दी गई थी। जिनमें खोपड़ी, गले और शरीर के अन्य हिस्सों की मांसपेशियों में चोटें शामिल थीं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संकेत मिला था कि डॉक्टर की मौत के पीछे कई लोगों का हाथ हो सकता है। महिला डॉक्टर का शव नौ अगस्त को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार रूम में मिला था। प्रारंभिक जांच के बाद यह मामला कोलकाता पुलिस से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपा गया। इसके लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आदेश जारी किया था।
‘हाथों से गला घोंटने या दम घुटने से हुई महिला डॉक्टर की मौत’, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















