26.3 C
Dehradun
Friday, May 29, 2026


spot_img

दिल्ली में सांसों पर संकट: कई इलाकों में हालात गंभीर; जहरीली हवा में सांस ले रहे दिल्लीवासी

नई दिल्ली। एक्यूआई में आंशिक गिरावट के बावजूद बुधवार को लगातार आठवें दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता (Air Quality) ”बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज गई। दीवाली से एक दिन पहले 30 अक्टूबर से ही एक्यूआई 300 से ऊपर बना हुआ है। पांच इलाकों का एक्यूआई ”गंभीर” श्रेणी में दर्ज हुआ। एनसीआर के शहरों में भी स्थिति अधिक बेहतर नहीं है। वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली के अनुसार अगले छह दिन तक कमोबेश ऐसी ही वायु गुणवत्ता बनी रह सकती है। आनंद विहार की भी हवा बहुत जहरीली है, जिसका एक्यूआई बुधवार रात को 9 बजे 762 दर्ज किया गया, जो खतरनाक स्तर का है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी, CPCB) द्वारा जारी एयर क्वालिटी (AQI) बुलेटिन के अनुसार बुधवार को राजधानी का औसत एक्यूआई 352 रहा। एक दिन पहले मंगलवार को यह 373, सोमवार को 381 और रविवार को 382 था। कुछ कुछ अंकों की गिरावट के बावजूद समग्र रूप से वायु गुणवत्ता की ”बहुत खराब” श्रेणी ही बरकरार है।
सीपीसीबी के अनुसार, बुधवार को भी दिल्ली में प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 थे। डिसिजन सपोर्ट सिस्टम, आईआईटीएम पुणे के अनुसार बुधवार को दिल्ली के प्रदूषण में वाहनों के उत्सर्जन का सबसे बड़ा योगदान था, जो लगभग 13 प्रतिशत था। यह अनुमान लगाया गया है कि अगले दो दिनों में भी दिल्ली के प्रदूषण में वाहनों का उत्सर्जन सर्वप्रमुख रहेगा। प्रदूषण में इसकी अनुमानित हिस्सेदारी लगभग 10 से 15 प्रतिशत होगी। परिवहन के अलावा दिल्ली के प्रदूषण में अन्य योगदान पराली का धुआं भी शामिल है। आंकड़ों से पता चलता है कि मंगलवार को दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से अधिक रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को स्माग की परत भी देखने को मिली। बुधवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता देश में तीसरी सबसे खराब स्थिति में रही। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, पूरे भारत में, राजस्थान के हनुमानगढ़ में सबसे खराब वायु गुणवत्ता 396 दर्ज की गई। इसके बाद राजस्थान में ही श्री गंगानगर में 369 दर्ज की गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर  दी...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित 2026 अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें...

गृह मंत्री अमित शाह ने अवैध अप्रवासी की पहचान कर देश से निकालने की...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से हर अवैध अप्रवासी की पहचान करके उसे निर्वासित करने की सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता...

केन्‍द्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 12 राज्‍यों को 10,000 करोड़ रुपये से...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पी.एम.ए.वाई.जी.) के अंतर्गत 12 राज्यों को...

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों को दो-दो दिन विधानसभाओं में प्रवास...

0
​देहरादून । तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विस चुनाव को देखते हुए बूथ प्रबंधन को लेकर...

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर प्रदेश के पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) का सत्यापन अब पहले से कहीं...