31.3 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शानदार जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप को फोन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। मैंने अपने मित्र ट्रंप को शानदार जीत पर बधाई दी। मैं प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और कई अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पूरी दुनिया उनसे प्यार करती है, भारत एक शानदार देश है और वह एक शानदार इंसान हैं। वह उन्हें और भारत को सच्चा दोस्त मानते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री विश्व के उन पहले नेताओं में से एक हैं जिनसे उन्होंने जीत के बाद बात की है।
इससे पहले दोपहर में पीएम मोदी ने एक्स पर एक और पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था कि मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। आपके अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं के मद्देनजर मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए सिरे से आगे बढ़ाने की आशा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि आइए एक साथ मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...