देहरादून। आगामी 18 फरवरी से देहरादून में शुरू होने वाले पंचम विधानसभा के बजट सत्र की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष, ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधान सभा भवन में शासन, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में विधानसभा सत्र के सुचारू संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विधान सभा अध्यक्ष ने बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो और किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि आगामी विधानसभा सत्र पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई विधान एप्लिकेशन) के अंतर्गत भी संचालित हो रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने आई.टी.डी.ए. को कुछ विशेष निर्देश दिए। सभी सदस्यों की टेक्नोलॉजी सहायता के लिए दो इंजीनियरों को सत्र अवधि में विधानसभा भवन में नियुक्त करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, इंटरनेट सेवा में सुधार हेतु विधानसभा सचिवालय को निर्देश दिए गए कि नेटवर्क की बैंडविड्थ स्पीड बढ़ाई जाए और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों को सत्र के दौरान विधानसभा भवन में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पूरे विधानसभा परिसर में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सत्र के दौरान प्रवेश पत्र के बिना विधानसभा परिसर में वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, विधायकों की संस्तुति पर एक आगंतुक को और मंत्रियों की संस्तुति पर दो आगंतुकों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विधानसभा सत्र के दौरान विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा भी आयोजित हो रही है, इस बात को ध्यान में रखते हुए, विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल बसों या अन्य किसी भी साधन से परीक्षा केंद्रों को जा रहे परीक्षार्थियों एवं एम्बुलेंस की आवाजाही में कोई व्यवधान उत्पन्न न होने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से परीक्षा के लिए जा रहे बच्चों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात की, जिसमे ट्रैफिक एडवाइज़री, स्कूलों को एडवाइज़री सुनिश्चित करें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ हीं ऋतु खण्डूडी भूषण ने सदन में अनुशासन बनाये रखने के लिए सभी के मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल पर रोक लगाई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि सत्र की पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग और वेबकास्टिंग सूचना एवं लोक संपर्क विभाग तथा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट एजेंसी (आ.ई.टी.डी.ए.) द्वारा की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विधानसभा की कार्यवाही जनता तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंच सके। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग को भी आवश्यक चिकित्सा दल, दवाइयां और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, डीएम देहरादून सवीन बंसल, एस ई यूपीसीएल वीके सिंह, वीएस डोगरा जल संस्थान,एडीजी ऐ.पी अंशुमान, आईजी सिक्योरिटी के. एस नग्याल, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, राजीव स्वरूप, वी के सुमन, उत्तम सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विधानसभा के बजट सत्र को लेकर स्पीकर ऋतु खण्डूडी भूषण ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए जरूरी निर्देश
Latest Articles
नई दिल्ली में 11 जून से 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन, भारत करेगा...
नई दिल्ली। भारत, 11 जून से नई दिल्ली में दो दिन के 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच की मेजबानी करेगा। शहरीकरण मंच का विषय ‘जनता...
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर...
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने में क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने...
ईडी ने ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की 14 अचल संपत्तियों को धन...
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने पंजाब के रामनगर के ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की लगभग 1,600 करोड़ रुपये की 14 अचल संपत्तियों...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की191 करोड़ की...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के...
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली
चमोली। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सोमवार से पर्यटकों के दीदार के लिए खुल गई है। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए...
















