21.7 C
Dehradun
Sunday, September 6, 2026


spot_img

देशभर में कई जगहों पर यूपीआई सेवा हुई ठप, उपयोगकर्ताओं को भुगतान करने में हो रही परेशानी

नई दिल्ली: देश में यूपीआई की सेवा कई जगहों पर ठप हो गई है, जिससे लोगों को डिजिटल भुगतान करने में दिक्कत हो रही है। कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की है कि उनके यूपीआई पेमेंट फेल हो रहे हैं या बहुत देर से प्रोसेस हो रहे हैं कई बैंकों के ग्राहक को यूपीआई के जरिए पैसे भेजने और रिसीव करने में दिक्कत आ रही है। यूजर्स ने यूपीआई लेन-देन से जुड़ी समस्या को लेकर अपनी शिकायत और नाराजगी इंटरनेट पर जाहिर कर रहे हैं।
कई व्यापारियों ने बताया कि ग्राहक यूपीआई से भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लेन-देन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं ऑनलाइन शॉपिंग और एप्स पर भी भुगतान फेल होने की शिकायतें आई हैं। कुछ उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की है कि उनके फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे एप्स सही से काम नहीं कर रहे।
अगर आपका यूपीआई भुगतान फेल हो रहा है, तो आप कुछ समय बाद ही दोबारा कोशिश करें। लेकिन इससे पहले इस मामले से जुड़े अपडेट के लिए एनपीसीआई और अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या प्रमाणिक समाचार पत्रों के सोशल मीडिया पेज को जरूर देंख लें। इसके अलावा, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या कैश के जरिए अपने सभी भुगतान करें।
वहीं इस मामले पर यूपीआई का संचालन करने वाली संस्था ‘नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ (एनपीसीआई) ने प्रतिक्रिया दी है। भुगतान नियामक ने एक्स पर कहा, ‘एनपीसीआई को बीच-बीच में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण यूपीआई में आंशिक गिरावट आई थी। अब इसे सुलझा लिया गया है और सिस्टम स्थिर हो गया है। असुविधा के लिए खेद है’। जानकारी के अनुसार शाम सात बजे के बाद अचानक से यूपीआई से भुगतान फेल होने की शिकायतों की बाढ़ सी आ गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...