देहरादून। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने क्रॉस कंट्री दौड़ और हॉकी व फुटबाल के मैत्री मैच के विजेताओं को सम्मानित किया। यह आयोजन खेल विभाग द्वारा पेवेलियन ग्राउंड में किया गया था।
समापन अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वे राष्ट्रीय खेलों ने हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर तो अपना नाम रोशन कर दिया है, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी में जुटना होगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 2036 के ओलंपिक के लिए हमने कम से कम 40 एथलीट तैयार करने की प्लानिंग की है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हाल ही में हमारा खेल लिगेसी प्लान तैयार हुआ है और इसे अमली जामा पहनाया जा रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही नौकरी दी जाएगी, इसकी प्रक्रिया चल रही है। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा खिलाड़ियों को निखारने और उनका भविष्य उज्जवल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, संयुक्त खेल निदेशक अजय अग्रवाल, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई, उपनिदेशक शक्ति सिंह, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनवर आदि मौजूद रहे।
अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी करें खिलाड़ीः रेखा आर्या
Latest Articles
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है...
गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...

















