नई दिल्ली। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच दिल्ली लू की चपेट में आ गई है। यलो अलर्ट के बीच सोमवार को दिनभर तेज धूप से लोग बेहाल रहे। दिन का ही नहीं, सुबह का तापमान भी इस सीजन का सर्वाधिक रहा। आलम यह हो चला है कि बिना एसी कहीं राहत नहीं मिल रही। न घर-दफ्तर में और न ही वाहन में। अप्रैल में लू चलने के हालात 15 साल (वर्ष 2011 से 2025) में दूसरी बार बने हैं। इससे पहले 2022 में लगातार चार दिन लू वाली स्थिति रही थी। माैसम विभाग की मानें तो अभी अगले दो दिन और ‘लू’ का सितम बना रहेगा। इसके बाद तापमान में आंशिक गिरावट आने का पूर्वानुमान है। सोमवार को सुबह से ही मौसम में खासी गर्मी का एहसास हो रहा था। धूप भी सुबह ही निकल गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ साथ और तीखी होती गई। आठ से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बीच बीच में चली गर्म हवा ने भी हालत खराब की। इसी स्थिति के बीच तापमान में भी वृद्धि देखी गई।
सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हुआ है। रिज और आयानगर में तो यह 41 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री अधिक 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी इस सीजन में पहली बार 20 से ऊपर गया है। पीतमपुरा में यह 24.3 डिग्री तक पहुंच गया। हवा में नमी का स्तर 80 से 24 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी दिन भर आसमान साफ रहेगा। ज्यादातर जगहों पर लू चलने वाली स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 22 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अप्रैल में ही इस साल इतनी अधिक गर्मी पड़ने की वजह जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग का असर तो है ही। पश्चिमी विक्षोभों का अभाव भी है। मार्च में 90 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज हुई तो अप्रैल में अभी तक एक बूंद भी नहीं बरसी है। इस पर भी हवा की दिशा अब दक्षिणी पूर्वी हो गई है। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाएं और ज्यादा गर्मी बढ़ा रही हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर और सामान्य से साढ़े चार से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस ऊपर रहता है तो ऐसी स्थिति को लू की स्थिति माना जाता है। मंगलवार और बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहने के आसार हैं। दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिलहाल खराब ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 261 यानी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। एक दिन पहले रविवार को यह 209 रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 52 अंकों की वृद्धि हुई है। हाल फिलहाल एक्यूआई इसी श्रेणी में बने रहने की संभावना है। एनसीआर के शहरों में भी यह मध्यम से खराब श्रेणी में ही चल रहा है।
गर्मी ने बीते 15 साल में दूसरी बार बनाया रिकॉर्ड, अप्रैल में ‘लू’ ने मचाया तांडव
Latest Articles
परमाणु क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा भारत, मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि भारत का परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम एक निर्णायक विस्तार...
सुरक्षा चिंताओं के चलते माली की लिथियम परियोजना से पीछे हटा भारत
नई दिल्ली: माली में अस्थिर राजनीतिक हालात और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के चलते भारत ने वहां प्रस्तावित लिथियम अन्वेषण पहल को फिलहाल आगे न...
सुप्रीम कोर्ट से लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग को लेकर आया बड़ा फैसला, सड़क निर्माण का...
देहरादून। उत्तराखंड के बहुप्रतीक्षित लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस सड़क निर्माण पर...
ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत ऋषिकेश में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सीलिंग और ध्वस्तीकरण...
शासन ने 11 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए
देहरादून। शासन ने 11 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। आईएएस विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए हैं। यहां से...














