37.6 C
Dehradun
Tuesday, June 23, 2026


spot_img

रक्षा अधिकारी बोले-पाकिस्तान की गोलीबारी पर कड़ी नजर रख रहे, भारतीय सेना को जवाबी कार्रवाई की छूट

नई दिल्ली। भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से हो रहे युद्धविराम उल्लंघनों पर कड़ी नजर रख रही है। सेना प्रमुख लगातार स्थानीय सैन्य इकाइयों के संपर्क में हैं और पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। रक्षा अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय नागरिकों को निशाना बनाकर की जा रही गोलीबारी का जवाब देने के लिए भारतीय सैन्य इकाइयों को कार्रवाई की छूट दी गई है। पाकिस्तान की ओर से यह गोलीबारी तब शुरू हुई, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकवादी शिविरों पर मिसाइल हमला किया। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, तीनों सेना के संयुक्त ऑपरेशन में कुल नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
पहलगाम आतंकी हमले पर भारतीय सेनाओं के करारे जवाब से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, बारामुला, राजोरी जिले की नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों पर तोपों से मंगलवार पूरी रात भारी गोलाबारी की। पाकिस्तानी गोलाबारी में चार बच्चों समेत 15 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 57 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, 12 मृतकों के नाम सामने आए हैं।
कई इलाकों में गोलाबारी बुधवार दोपहर करीब दो बजे तक चली। भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना की जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए। दर्जनों पाकिस्तानी चौकियां नष्ट हो गईं। तनाव को देखते हुए जम्मू संभाग के पांच और कश्मीर संभाग के तीन जिलों के स्कूल बंद रहे। जम्मू, श्रीनगर और लेह से हवाई सेवा एहतियात के तौर पर बंद रही। कटड़ा में हेलिकॉप्टर सेवा भी बंद कर दी गई। सभी सरकारी विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका ने रक्षा सहयोग में बढ़ाया हाथ, सेना की M777A2 तोपों के रखरखाव के...

0
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के रखरखाव के लिए 23 करोड़ डॉलर के पैकेज की घोषणा की है। अमेरिकी...

अजीत डोभाल और वांग यी ने की मुलाकात, भारत-चीन संबंधों को स्थिर बनाने पर...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात की। इस बातचीत में...

अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में आग से 15 की मौत, सीएम योगी ने...

0
लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज इलाके में दोपहर एक भीषण आग की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर 16 से 18...

पीएम मोदी बोले-भारत अब केवल तेज अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि एक वैश्विक महाशक्ति

0
नई दिल्ली।  पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की एक विश्वसनीय और उभरती हुई महाशक्ति है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा...

कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को पुलिस मुख्यालय के महत्वपूर्ण निर्णय

0
देहरादून। कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को ’घायल सिख श्रद्धालु के पिताजी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों प्रकरणों...