31.3 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

सब-लेफ्टिनेंट सिद्धि नौसेना की दूसरी महिला हेलिकॉप्टर पायलट बनीं, 18 अधिकारियों का स्नातक पूरा

तमिलनाडु। सब लेफ्टिनेंट सिद्धि हेमंत ने सोमवार को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करके नौसेना की दूसरी महिला हेलिकॉप्टर पायलट बनकर इतिहास रच दिया। दरअसल, सिद्धि समेत भारतीय नौसेना के 18 अधिकारियों ने सोमवार को आईएनएस राजाली स्थित हेलिकॉप्टर ट्रेनिंग स्कूल से पायलट के रूप में ग्रैजुएशन पूरी की।
एक अधिकारी के मुताबिक, इन अधिकारियों ने भारतीय नौसैनिक एयर स्क्वाड्रन-561 में 22 सप्ताह के गहन फ्लाइंग और ग्राउंड ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद एक पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण पूरा करने वालों में महिला अधिकारी दुबे शामिल हैं।
स्नातक होने वाले अधिकारियों को प्रतिष्ठित गोल्डन विंग्स प्रदान किए गए, जो उन्हें हेलिकॉप्टर पायलट के रूप में चिह्नित करते हैं। पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किए।
नए पायलटों को अब नौसेना के फ्रंटलाइन यूनिटों में तैनात किया जाएगा, जहां वे टोह, निगरानी, खोज और बचाव तथा समुद्री डकैती रोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वाइस एडमिरल पेंढारकर ने कहा कि नए पायलटों ने न केवल उड़ान भरना सीखा है, बल्कि उद्देश्यपूर्ण तरीके से उड़ान भरना सीखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसैनिक विमानन हमेशा से पेशेवरता, सटीकता और गर्व के लिए जाना जाता रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...