33 C
Dehradun
Friday, July 17, 2026


spot_img

राज्यसभा चुनाव में दो नामांकन रद्द, अब सात प्रत्याशी मैदान में

जम्मू : राज्यसभा में नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद अब मैदान में सात प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें चार नेशनल कॉन्फ्रेंस और तीन भाजपा के हैं। चार राज्यसभा सीटों के लिए कुल नौ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे।
मंगलवार को विधानसभा सचिवालय में निर्वाचन विभाग की निगरानी में नामांकन पत्रों की जांच की गई। करीब तीन बजे तक चली इस बैठक में दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए। बाहर होने वालों में तेलंगाना और महाराष्ट्र के निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए तीन अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं।
पहली अधिसूचना में तीन नामांकन दाखिल किए गए हैं। इनमें भाजपा के अली मोहम्मद मीर, नेकां के चौधरी मोहम्मद रमजान और निर्दलीय प्रभाकर दादा शामिल थे। इनमें से प्रभाकर दादा का नामांकन रद्द हो गया है। दूसरी अधिसूचना में भाजपा के राकेश महाजन और नेकां के सज्जाद अहमद किचलू ने नामांकन दाखिल किए हैं। इन दोनों के नामांकन स्वीकार हो गए हैं।
तीसरी अधिसूचना में चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें भाजपा के सतपाल शर्मा, नेकां के इमरान नवी डार और गुरविंदर सिंह ओबरॉय के साथ ही निर्दलीय कांते सयाना का नाम शामिल था। निर्वाचन विभाग ने निर्दलीय प्रत्याशी कांते सयाना का नामांकन रद्द कर दिया है। अब तीसरी अधिसूचना के आधार पर तीन प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इनमें एक भाजपा और दो नेकां के हैं।
राज्यसभा की चारों सीटों पर मतदान 24 अक्तूबर को होगा। सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी और इसी दिन गणना के बाद परिणाम भी घोषित हो जाएंगे। सत्ताधारी दल नेशनल कॉन्फ्रेंस और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा दोनों ने ही राज्यसभा में जीत का दावा किया है। सदन में नेकां के पास 41 विधायक हैं और भाजपा के 28 विधायक हैं। इसके अलावा कांग्रेस के छह, पीडीपी के तीन, आप, जेकेपीसी और माकपा के एक-एक विधायक सहित सात निर्दलीय विधायक हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...

सामाजिक सुरक्षा कवरेज में भारत ने एक अरब का आंकड़ा पार किया

0
नई दिल्ली। भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज में एक अरब का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया...

पीएम मोदी हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल हरियाणा में जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़...